Shardiya Navratri: नवरात्रि में घर ले आएं ये सामान, दुःख-दरिद्रता से मिलेगा मिनटों में छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri : जैसा कि आप सभी को पता है कि 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। माता के भक्त कुछ दिनों पहले से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। जिस घर में इन 9 दिनों के दौरान सुबह-शाम पूजा-पाठ, आरती और मंत्रोच्चारण किया जाता है। वहां सदा सकारात्मकता बनी रहती है। श्रद्धालु बड़े-बड़े यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां दुर्गा को खुश करने का प्रयास भी करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को घर में लाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। नवरात्रि के दौरान इन चीजों को घर लाने से घर में मां जगदंबा की कृपा बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। तो चलिए जानते हैं, नवरात्रि के समय मां की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए और वास्तु दोष को दूर करने हेतु कौन सी वस्तुओं को घर में लाना चाहिए।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Bring these things to your Home घर ले आएं ये सामान
Kalash कलश: शास्त्रों में कलश को बहुत ही शुभ माना गया है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने का विधान है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में कलश अवश्य खरीदकर लाना चाहिए।

Maa Durga idol मां दुर्गा की मूर्ति: नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित हैं। ऐसे में अगर इस दौरान मां की मूर्ति को खरीदकर घर लाया जाए तो माता राना की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रहे कि नवरात्रि के समाप्त होने के बाद भी मां दुर्गा की मूर्ति की विधिपूर्वक पूजा करें।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Footprints of Mata Rani माता रानी के पद चिह्न: मां शेरावाली के पद चिह्न बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इनकी पूजा करने से घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं देखनी पड़ती। मां प्रसन्न होकर हर भक्त की खाली झोली भरती हैं। पद चिह्न खरीदने के बाद इस बात का अवश्य ख्याल रखें कि देवी के पद चिह्न को फर्श पर न लगाएं। इधर-उधर घूमते हुए घर के सदस्यों के पैर इस पर पड़ते हैं, जो अशुभ माना गया है। ऐसा करने से मां अम्बा रुष्ट हो जाती हैं। इस वजह से मां दुर्गा के पद चिह्न को पूजा स्थान के आस-पास लगाएं।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Durga Bisa Yantra दुर्गा बीसा यंत्र
दुर्गा बीसा यंत्र को बहुत ही प्रभावशाली और चमत्कारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दौरान दुर्गा बीसा यंत्र को घर लाने से घर में कभी भी धन हानि नहीं होती और चारों ओर से धन का आगमन बना रहता है। इसी के साथ इस यंत्र के प्रभाव से मां बुरे समय में आपकी रक्षा करती हैं। इसे घर में लाने के लिए नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने गए हैं।

PunjabKesari Shardiya Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News