Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा के भक्तों को नवरात्रि का बहुत ही बेसब्री से इन्तजार रहता है और ये प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है। नवरात्रि के दौरान मंदिरों से लेकर घर तक मां के जयकारे की गूंज चारों ओर सुनाई देती है। मां जगदंबा के उपासक पूरे 9 दिन तक व्रत रख कर विधिपूर्वक उनकी पूजा करते हैं। कहते हैं इन 9 दिनों में मां अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। तो चलिए जानते हैं कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि के पावन दिन।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Navratri 2023 date नवरात्रि 2023 तिथि
पंचांग के मुताबिक 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और 23 अक्टूबर 2023 को इसका समापन होगा।  24 अक्टूबर को दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा।

Navratri 2023 Ghat Sthapana auspicious time शारदीय नवरात्रि 2023 घट स्थापना शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त प्रारंभ- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त समापन- 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ तिथि- 15 अक्टूबर 2023

PunjabKesari Shardiya Navratri

Shardiya Navratri dates शारदीय नवरात्रि की तिथियां
15 अक्टूबर पहला दिन-  मां शैलपुत्री
16 अक्टूबर दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी
17 अक्टूबर तीसरा दिन-  मां चंद्रघंटा
18 अक्टूबर चौथा दिन- मां कुष्मांडा
19 अक्टूबर पांचवा दिन- मां स्कंदमाता
20 अक्टूबर छठा दिन- मां कात्यायनी
21 अक्टूबर सातवां दिन- मां कालरात्रि
22 अक्टूबर आठवां दिन- मां महागौरी
23 अक्टूबर नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री
24 अक्टूबर दसवां दिन - दशमी तिथि

PunjabKesari Shardiya Navratri
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News