Navratri 2022: किसने रखा था सबसे पहले नवरात्रि व्रत, क्या आप जानते हैं?
punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 03:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे चुके हैं कि 26 सितंबर से इस वर्ष के शारदीय नवरात्रि का पर्व आंरभ होने जा रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का अहम महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष में यूं तो चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। परंतु इनमें शारदीय व चैत्र नवरात्रि का अधिक महत्व है। इससे जुड़ी विभिन्न तरह की जानकारी हम आपको समय समय पर दे रहे हैं, इसी बीच अब आपको नवरात्रि से जुड़ी ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे बहुत कम लोग वाकिफ़ होंगे। बता दें आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि व्रत से जुड़ी खास जानकारी दे रहे हैं कि नवरात्रि के नौ दिन सबसे पहले इस व्रत को किसने रखा था? तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक व पौराणिक कथा-
वाल्मीकि पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार भगवान श्रीराम ने ऋष्यमूक पर्वत पर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक परमशक्ति महिषासुरमरदिनी देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। जिसके उपरांत दशमी तिथि के दिन उन्होंने किष्किंधा पर्वत से लंका जा कर लंकापति रावण के चगुंल से माता सीता को मुक्त करवाकर उसका (रावण) वध किया था।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
माना जाता है इस पूजा के दौरान भगवान श्रीराम ने माता देवी से अध्यात्मिक बल की प्राप्ति, शत्रु पराजय व कामना पूर्ति के का आशीर्वाद प्राप्त किया था। इसके चलते कहा जाता है नवरात्रि का व्रत सबसे पहले भगवान श्री राम ने शुरू किया था।
य़हां जानें नवरात्रि कितनी होती हैं-
हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भक्त गण जगह-जगह पर मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इससे मां दुर्गा अति प्रसन्न होकर भक्तों को धन भंडार भरने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।