Navratri 2022: हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, पढ़ें महत्वपूर्ण जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2022: पिछले कुछ वर्षों से तमाम त्योहारों को लेकर कंफ्यूजन बढ़ने लगा है क्योंकि सही तिथियों और मुहूर्त के चलते इन्हें मनाने की तारीखें बदलती रही हैं। ऐसे में इस नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, इस पर गलतफहमी समय रहते दूर हो जानी चाहिए। सनातन धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कुछ ही दिनों में यानी 26 सितंबर, 2022 से हो रही है, जो 4 अक्टूबर, 2022 तक मनाई जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। देवी आदिशक्ति के विविध रूपों को समर्पित नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Shardiya navratri 2022 date in hindi, navratri 2022 date october, navratri 2022 date september, 2022 Shardiya Navratri, shardiya मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान 2022, shardiya navratri 2022 date, kalash sthapana 2022 date october

Durga puja kalash sthapana date 2022 september: वैसे तो नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं, फिर भी घट स्थापना और प्रथम पूजन को शुभ मुहूर्त के भीतर किए जाने को फलदायक माना जाता है। ऐसे में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त का समय बता रहे हैं जाने-माने एस्ट्रोलॉजर डॉ. गौरव गीते। देश के अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से वीएस एस्ट्रोलॉजी के हैंडल से डॉ. गौरव गीते ने बताया है कि सुबह 3:15 बजे से ही प्रतिपदा तिथि अर्थात नवरात्र का प्रथम दिवस शुरू हो जाएगा। साथ ही घट स्थापना या प्रथम पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:11 बजे से 8 बजे के बीच में होगा।

Koo App
🚩 26 सितम्बर से शारदीय नवरात्रों का प्रारम्भ हो रहा है, सुबह 3.15 बजे से ही प्रतिपदा तिथि अर्थात नवरात्र का प्रथम दिवस शुरू हो जाएगा । घट स्थापना या प्रथम पूजन का शुभ-मुहुर्त सुबह 6.11 बजे से 8 बजे के बीच मे होगा । इसी शुभ मुहूर्त में माँ का स्वागत, गाय के घी का दीपक जलाकर, दुर्गा चालीसा का पाठ कर एवं गाय के उपले पर गुग्गल की धूप दे कर करें । उपवास करें परंतु न बने तो कोई बात नहीं लेकिन नौ दिन प्याज़ लहसुन से दूर ही रहें । इस दिन मंदिर जा कर माँ को उनकी पसंदीदा लाल चुनरी भेट देना न भुलें 🙏 - VS Astrology (@vsastrology) 16 Sep 2022

Navratri kalash sthapana 2022: इसी शुभ मुहूर्त में मां का स्वागत, गाय के घी का दीपक जलाकर, दुर्गा चालीसा का पाठ कर एवं गाय के उपले पर गुग्गल की धूप दे कर करें। उपवास करें, संभव न हो तो 9 दिन प्याज-लहसुन से दूर ही रहें। इस दिन मंदिर जाकर मां दुर्गा को उनकी पसंदीदा लाल चुनरी भेंट देना न भूलें।

PunjabKesari Shardiya navratri 2022 date in hindi, navratri 2022 date october, navratri 2022 date september, 2022 Shardiya Navratri, shardiya मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान 2022, shardiya navratri 2022 date, kalash sthapana 2022 date october

2022 Shardiya Navratri: जाने-माने एस्ट्रो अरुण पंडित जी ने कू ऐप पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है, हिंदू पंचांग के अनुसार 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल व ब्रह्म में पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है।

PunjabKesari Shardiya navratri 2022 date in hindi, navratri 2022 date october, navratri 2022 date september, 2022 Shardiya Navratri, shardiya मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान 2022, shardiya navratri 2022 date, kalash sthapana 2022 date october

Shardiya navratri 2022 mata ki sawari: माना जा रहा है कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं यानी इस बार मां दुर्गा का वाहन हाथी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रविवार और सोमवार से जब नवरात्रि प्रारंभ होती हैं तो माता वाहन के रूप में हाथी पर विराजमान होकर आती हैं।

PunjabKesari kundlitv
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News