Shani Uday 2024: 17 मार्च को शनि होने जा रहे उदय, मिथुन राशि वालों के खुलेंगे नसीब

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday 2024: शनि देव 17 मार्च को उदय हो जाएंगे। ये 12 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। आज बात करेंगे मिथुन राशि के ऊपर इसका कैसा असर रहेगा। जितने भी जातक हैं मिथुन राशि के 30 साल से लेकर 50 साल की उम्र के। उनके ऊपर इस समय शनि की महादशा चल रही है। शनि का इस समय भाग्य स्थान से गोचर हो रहा है। भाग्य स्थान से शनि का गोचार काफी बढ़िया होता है। 6,3 और 11वें भाव का गोचर तो बढ़िया ही होता है। महादशा नाथ का भाग्य स्थान से गोचर होना बहुत ही शुभ माना जाएगा। नौवें में महादशा नाथ आपके लिए बढ़िया फल करेंगे। दो ग्रहों का गोचर काउंट किया जाता है। एक होता है शनि का गोचर और एक होता है गुरु का गोचर। गुरु ग्यारहवें के बढ़िया फल कर रहे हैं। शनि उदय भी आपके लिए बढ़िया हो जाएंगे। 

शनि आपकी कुंडली में दो भावों के स्वामी हैं। एक अष्टम भाव और दूसरा है भाग्य स्थान। शनि चूंकि दो भावों के स्वामी हैं। उनमे से एक भाव बढ़िया नहीं है। मिथुन राशि के लिए राशि स्वामी बुध और शनि आपस में मित्र हैं लिहाजा इस राशि का शनि ज्यादा नुकसान नहीं करते। मूलत्रिकोण राशि आपके भाग्य स्थान में है। अगर कोई काम रुका हुआ था तो वो इसके शुभ प्रभाव से बढ़िया फल करेंगे। अध्यात्म के लिए समय काफी शुभ हो जाएगा आपके लिए। शनि आपकी कुंडली में दशा नाथ के स्वामी भी हैं। गुरु भी शुभ गोचर में हैं। भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। शनि भाग्य स्थान में बैठकर तीसरी दृष्टि से आपके ग्यारहवें भाव को देख रहे हैं। इसमें पहले से ही गुरु हैं। आपके कर्म के बढ़िया फल मिलेंगे। इनकम और समाज में मान-सम्मान के लिए आपके लिए समय बहुत बढ़िया है। प्रमोशन होने की संभावना है। 

शनि की एक दृष्टि जा रही है तीसरे भाव के ऊपर। भाइयों का सहयोग मिलने की सम्भावना है। कोई भी काम पराक्रम के साथ करेंगे। कोई भी काम पूरे लग्न के साथ करेंगे। शनि छठे भाव को भी देखेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। बेवजह किसी की लड़ाई-झगड़े में न पड़े। किसी की गरंटी न लें। पेट खराब होने की सम्भावना है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News