Shani Nakshtra: आज राहु के नक्षत्र में शनि, इस राशि के जातक हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 01:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani nakshtra: 3 अक्टूबर 2024 को शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि यहां पर 85 दिन तक शतभिषा नक्षत्र में 2024 में शनि दोबारा आ रहे हैं।  शतभिषा नक्षत्र राहु का नक्षत्र है। शतभिषा का एक मतलब कहा जाता है 100 वैध के समान यानी इस नक्षत्र में 100 डॉक्टर्स के समान हीलिंग पावर है। जब भी कोई प्लेनेट वक्री होता है वो किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए आया है। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशि को सावधान रहना चाहिए। 

मेष राशि: मेष राशि के जातक यदि बिजनेस में है तो काम करने में थोड़ी सी तेजी लानी होगी। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। एकदम से कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिनके लिए आप तैयार नहीं थे और आप एकदम से जेबें हल्की हुई महसूस कर सकते हैं। इस समय सबसे पहले तो स्ट्रेस लेना बंद करिए, योगा का सहारा लीजिए। भगवान हरि विष्णु की पूजा करें। 

वृष राशि: आपके भाग्य में कमी आ सकती है। भाग्य में कमी आना आपके लिए फ्रस्ट्रेशन का कारक बन सकता है। आध्यात्म में रुचि लीजिए, अपनी धार्मिक हैबिट्स को थोड़ा रेगुलेट करिए। इस समय में आपके भाग्य को जगाने वाला है और आपकी बहुत ज्यादा सहायता करने वाला है। हालांकि यहां पर अचानक यात्रा के भी योग बन रहे हैं और यह यात्रा लिए बहुत फायदेमंद रहने वाली है। यह आपको कई उतार-चढ़ाव से बचाएगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने 
का मौका मिलेगा। परिवार की बातों को अनसुना मत करिए। आर्थिक मामलों में कोई भी पेपर ब्लाइंड साइन मत करिए। योगा और ध्यान का सहारा इस समय में जरूर लीजिएगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए मानसिक तनाव और चिंताओं में थोड़ी सी वृद्धि हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो पार्टनरशिप में कोई न कोई परेशानी आ सकती है। आपकेतनाव और चिंता गलतफहमियां की वजह से आएगी। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग की वजह से आएगी थोड़े को ज्यादा समझने की वजह से आएगी। सेहत के मामले में आपकी नाभी या नाभी से नीचे के अंगों में कोई न कोई रोग आ सकता है। जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा। इस समय पे व्यायाम करना मेडिटेशन करना और योगा का सहारा लेना आपके बहुत हेल्पफुल हो सकता है। फाइनेंशियल मैटर्स में किसी की गारंटी न लें। शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का रोज जप करिए। 

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए मुश्किल समय चल रहा है लेकिन शनि के इस वक्री होने से और शतभिषा नक्षत्र में वापस जाने से आपको ढैया के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। चौतरफा तरक्की देखने को मिलेगी। अगर आप काम ढूंढ भी रहे हैं तो अपने काम-कारोबार में तरक्की मिलने जा रही है। हेल्थ में भी सुधार संभव है। आर्थिक स्थिति भी बहुत ज्यादा आपकी कंट्रोल में रहेगी। कहीं भी आपका कोई धन रुका हुआ था वो धन अब वापस आएगा। आपको बहुत सारी अपॉर्चुनिटी लोगों के द्वारा मिल सकती हैं। इस समय पर धन का निवेश बड़ा सोच-समझ के करना है।  हनुमान चालीसा पढ़ें। ये आपकी बड़ी सहायता करने वाला है। 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए लिए कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। शनि के शतभिषा नक्षत्र में जिम्मेदारियां घर में संतान प्राप्ति की वजह से हो सकती हैं। आपकी जिम्मेदारियां इस समय में बढ़ने जा रही हैं। जितना इन जिम्मेदारियों के प्रति आप समर्पित रहेंगे, यह समय उतना अच्छा रहने वाला है। जितना इन जिम्मेदारियों की वजह से आप कंप्लेंट फुल रहेंगे उतना यह समय आपके लिए खराब होने वाला है। अपनी क्रिएटिविटी और प्रतिभाओं का पूरा उपयोग करना है। अगर आप सेल्फ डाउट का शिकार है तो खुद पे भरोसा करना शुरू करिए। इस समय हेल्थ के मामले में विशेष तौर पर ध्यान रखिए। अपनी आंखों का और अपने बालों का यानी हेयर लॉस हो सकता है। परिवार के साथ कुछ ऐसा परिस्थितियां बन सकती हैं कि आपका उनके साथ कोई मनमुटाव हो जाए। राधाकृष्ण मंदिर में जाएं और  माखन और मिश्री का भोग लगा के आइए। हर शुक्रवार को ये उपाय करें। 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के जीवन में  कोई न कोई कहा सुनी हो सकती है। अपने घर के सीनियर मेंबर्स अपने माता-पिता की हेल्थ का बहुत ज्यादा ध्यान रखना है। इस समय पर छोटी यात्राएं हो सकती हैं, भागा दौड़ी ज्यादा बनी रह सकती है।आपकी कुछ न कुछ ऐसी इन्वेस्टमेंट हो सकती है। आने वाले समय में यही इन्वेस्टमेंट आपके लिए बहुत ज्यादा इनकम का साधन बन जाएगी। बिना बात की शॉपिंग पे ज्यादा खर्चा मत करिएगा नहीं तो आपका कैश क्रंच आना तय है। कुछ ऐसा फूड इंटेक लीजिए जिससे आपकी इम्युनिटी बढ़े नहीं तो किसी ना किसी तरह की वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका इस समय में हो सकता है। उपाय छोटी सी चंदन की लकड़ी लेके सफेद चंदन की लकड़ी किसी भी शिव मंदिर में इन 85 दिनों में किसी भी दिन जितना जल्दी उतना बढ़िया अर्पण करके। 

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए भाइयों-बहनों के साथ संबंध बहुत अच्छे रहने वाले हैं। स्पेशली फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। जो छात्र हैं उनके लिए तो बहुत अच्छी सक्सेस के योग बन रहे हैं।  काम-कारोबार में कोई न कोई नई चीज सीख के बाद में उससे पैसा कमाने के योग बन रहे हैं। इस समय में आपके घर में गाड़ी लेने का प्रोग्राम बना रहे थे। इस समय में गाड़ी भी आ सकती है और अगर आपके कोई ड्रीम हाउस का प्रोजेक्ट था वो भी इस समय में पूरा होता हुआ दिख रहा है। आपके लिए यादगार गोचर रहने वाला है। विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करिए या विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ सुन लीजिए। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा सा इंट्रोस्पेक्शन का समय है। साथ ही साथ ये समय थोड़ा सा संयम रखने का भी समय है। पिछले कुछ समय में कई बनते-बनते काम बिगड़ चुके हैं। इस दौरान जरुरी काम को नजरअंदाज न करें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करें। 

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिएआध्यात्मिक विकास होने वाला है। ईश्वर से जुड़ाव होगा। आप ग्रो करेंगे कई नई चीजें सीखेंगे, कई नए लोगों से मिलना होगा। काम-कारोबार में आपको नई जिम्मेदारियां मिलने वाली हैं। व्यापार में आपको अपने काम में बढ़ोतरी करनी है। बढ़ोतरी होगी इस समय में कुछ ऐसे दिव्य पुरुष आपको मिलेंगे जिनकी सलाह या जिनका साथ में बैठना ही आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।  परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना है और सभी चीजों को सही करने के लिए आपको भगवान काल भैरव की उपासना करनी है। शनिवार शाम को एक दूध का पैकेट शिव मंदिर में चढ़ाएं। 

मकर राशि: मकर राशि वालों के गुप्त शत्रु लेग पुलिंग करेंगे। बिना बात के वो लोग आपके लिए परेशानी का माहौल खड़ा करके रखेंगे। इसकी वजह से आपके कॉन्फिडेंस में भी कमी आ जाएगी। आप बिल्कुल अपने ज्यादा चीजों को शो ऑफ करने की वजह से भी आप लोगों की नजरों में आ सकते हैं। हालांकि इस समय में अच्छी चीज ये हो रही है कि कुछ नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं। काम-कारोबार में कुछ ऐसी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपको खुश कर दे। हेल्थ में विशेष तौर पे आपको घुटने या काफ मसल्स का ध्यान रखना है। ओवर स्ट्रेच मत करिए। अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देना है। इस समय मेडिटेशन से रोजाना 10 मिनट के लिए समय निकालें। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए समाज सेवा का समय है। इस समय में आप जितना आप समाज के लिए करेंगे। आने वाले समय में वो चीज कई गुना अच्छी होके आपके पास वापस आने वाली है। इस समय में आपकी हेल्थ में सुधार होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इस समय में समाज सेवा पर ध्यान दीजिए। अपनी डाइट को बड़ा बैलेंस रखिए लेकिन इन्वेस्टमेंट में सतर्क रहिए। एक सरल उपाय मां भगवती की उपासना करनी है। मां भगवती का कोई मंत्र जप करते रहिए। मां भगवती के मंदिर में कोई न कोई मिठाई आपको शुक्रवार वाले दिन अर्पण करें। 

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होने आने वाला है। शनि की साढ़े सति आपकी चल रही है परेशानी आपको दे रही है। आपके ऊपर थोड़ा सा आपको लगेगा वर्क लोड बढ़ रहा है लेकिन ये वर्क लोड बढ़ना नहीं है। जो समय है 100% आपकी फेवर में जाने वाला है। शतभिषा नक्षत्र में 2024 में गोचर जो 3 अक्टूबर 2024 को शुरू हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News