18 को शनि हो रहे हैं मार्गी, इस राशि वालों की बदल सकती है किस्मत

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 06:04 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शनि जिनका नाम सुनते हैं हर कोई थर-थर कांपने लगता है। इसका कारण है न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव का क्रूर स्वभाव। अगर हिंदू धर्म के ग्रंथों व पुराणों की तरफ़ भी नज़र डाली जाए तो वहां भी इनके क्रूर होने के कई प्रमाण मिल जाते हैं। मगर असल में ऐसा नहीं है शनि देव बुरा ही नहीं बल्कि अच्छा प्रभाव भी प्रदान करते हैं। दरअसल ये जातक को उसके अच्छे-बुरे कर्मों को देखकर ही फल प्रदान करते हैं। इस महीने की 18 सितंबर बुधवार को 14:18 बजे मार्गी हो रहे हैं। मार्गी यानि शनि सीधी चाल चलेंगे। बता दें 30 अप्रैल को शनि वक्री हुए थे। शनि के वक्री गति के दिनों की कुल अवधि 142 दिन की थी।

ज्योतिष के अनुसार शनि के मार्गी होने से व्यापार, भूमि से निकलने वाले पदार्थ जैसे- पेट्रोल, डिजल आदि चीजों पर भी भारी प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा जिन जातकों पर शनि की महादशा चल रही है उन लोगों को भी थोड़ा बदलाव महसूस होगा। आम लोगों को इसी बीच नौकरी, पैसा सहित मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तो आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से कौन सी राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। 
PunjabKesari, Shani, Saturn, shani becomes progressive शनि, 18 September, Effects on Horoscope, 12 Zodiac signs
मेष राशि
शनि इस राशि के नवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिससे प्रभाव से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इनका बुरा समय भी खत्म होगा, कार्य क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलने के भी बहुत योग हैं। इस दौरान आपके द्वारा किया हर काम सफल होगी और आपकी ऊंचाईयों को छूएंगे।

वृषभ राशि
वृष राशि में शनि आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूर नौकरीपेशा वालों को फायदा हो सकता है। इनके लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है। इनके द्वारा नई योजनाओं पर किया प्रयोग सफल होगा।

मिथुन राशि
इस राशि में शनि सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे इस राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्त होगी। इसके साथ ही बहुत दिन से चल रही परेशानियों खुद ही हल होने लगेंगा। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है।
PunjabKesari, Gemini, मिथुन
कर्क राशि
कर्क वालों आपकी कुंडली में शनि छठवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं।साथ ही नौकरी पेशा वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर हो जाएंगी। मगर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के सा विवाद होने की संभावना है। इसलिए धैर्य रखें।

सिंह राशि
इस राशि में यानि सिंह राशि वालों की कुंडली में शनि पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे जातकों की आय में वृद्धि होगी साथ ही मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ होगा, बिज़नेस को अच्छी खासी रफ्तार मिलेगी। बहुत तरह की चुनौतियों से रूबरू होंगे, लेकिन लाभ पूरा मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि में शनि चौथे भाव मार्गी हो रहे हैं जिसके रिजल्ट में आपकी नौकरी में तरक्की मिलेगी। तो वहीं नया व्यापार करने वाले जातकों के लिए ङी समय बहुत अच्छा रहने वाला है। परंतु इसके लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। क्योंकि ज़रा सी भी लापरवाही आप पर हावी हो सकती है।  

तुला राशि
शनि के इस राशि के तीसरे भाव में मार्गी होने से बुद्धि और पराक्रम के बल पर आप सारी सफलताओं को हासिल कर पाने में सक्षम होंगे। मन की सारी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य भी आपका हर तरफ़ से साथ देगा।
PunjabKesari, तुला, Libra
वृश्चिक राशि
इस राशि में शनि दूसरे भाव में मार्गी होंगे। जिससे व्यक्ति के पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी इजाफ़ा हो सकता है।

धनु राशि
धनु राशि में शनि के धन भाव में मार्गी होने से इस राशियों के लिए आय के साधन में भारी इजाफ़ा हो सकता है। हर तरफ़ से आपको नए तरह के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
शनि के बारहवें भाव में मार्गी होने से नौकरी या बिज़नेस में बदलाव होगा जिससे आपकी तकलीफ़ें और बढ़ सकती है। निवेश से आपको धन लाभ होगा। मगर अगर निवेश नहीं कर पाएंगे तो हाथ में जो भी धन हैं उसे खो देंगे।

कुंभ राशि
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 18 सितंबर को कुंभ राशि में शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। इस राशि वालों को इस दौरान फायदा मिलने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा नए लोगों से मुलाकात हो होगी व धन-लाभ के भी अधिक चान्स हैं। नए अवसर भी प्राप्त होंगे, उन्हें हाथ से जानें नहीं दें।
PunjabKesari, Aquarius, कुंभ
मीन राशि
शनि के दसवें भाव में मार्गी होने से इस राशि के लोगो को धन की हानि होने की अधिक संभावना है। इसके अलावा इन्हें सतर्कता बरतनने की भी ज़रूरत है। जोखिम भरे निवेश से बचकर रहें। साथ ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के प्रति प्रेमभाव रखें। अन्यथा मतभेद उभर सकते है जिससे भारी नुकसान पहुंच सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News