Shani amavasya: शनि की कुदृष्टि से बचना है तो साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये काम

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani amavasya 2023: सनातन धर्म में अमावस्या का बहुत ही खास महत्व होता है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं। यह साल की पहली अमावस्या है, जो बहुत ही शुभ संयोग के साथ आ रही है। मौनी अमावस्या के साथ इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस रोज कुछ खास उपायों को फॉलो करके कुंडली में शनि को मजबूत किया जा सकता है और उनके बुरे प्रभाव से काफी हद तक मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं, कौन से वह उपाय हैं, जिन्हें करके शनि की कुदृष्टि से बचा जा सकता है।  

PunjabKesari Shani amavasya

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shanishchari Amavasya upay: कर्मफलदाता शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए और बिगड़े कामों को संवारने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय-

Tel ka deepak तेल का दीपक: अगर जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो समझ लीजिये आपको किसी न किसी दोष ने जकड़ा हुआ है। इससे मुक्ति पाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर शनि देव की शीला के सामने सरसों के तेल का दीपक जला कर इस मंत्र का जाप करना चाहिए-

Shani mantra: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

PunjabKesari Shani amavasya

To get rid of Shani dosha शनि दोष से मुक्ति के लिए: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या का दिन बहुत ही शुभ है। इस रोज सरसों के तेल की रोटी बना कर काले कुत्ते को खिलाएं और कौवों को भी खाना खिलाएं।

Offer blue flowers नीले रंग के फूल अर्पित करें: बेरंग जिंदगी में रंग भरने के लिए आज के दिन शनि देव पर अबीर, गुलाल, सिंदूर, कुमकुम लगा कर उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें।

PunjabKesari Shani amavasya

To please Lord Shani शनि देव को प्रसन्न करने के लिए : शनि देव को सरसों के तेल में बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव जल्दी खुश होते हैं।

शनिश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जरूर जलाना चाहिए और हाथ जोड़कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News