Shabari Jayanti:  इस दिन मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 11:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shabari Jayanti 2024: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शबरी जयंती मनाई जाती है। जिसमें भगवान राम की परम भक्त शबरी की पूजा और उनके निमित्त व्रत किया जाता है। इस साल शबरी जयंती 3 मार्च को मनाई जाएगी। यह दिन उनके जन्मदिवस रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता शबरी की पूजा करने से राम जी की कृपा बरसती है।साथ ही मन की हर मनोकामना पूरा होती है। सनातन परंपरा में माता शबरी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि कब है शबरी जयंती और क्या है इसका महत्व-  

PunjabKesari Shabari Jayanti

Auspicious time of Shabari Jayanti शबरी जयंती का शुभ मुहूर्त
शबरी जयंती रविवार, मार्च 3, 2024 को मनाई जा रही है।
सप्तमी तिथि प्रारम्भ - मार्च 02, 2024 को 07:53 ए एम बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - मार्च 03, 2024 को 08:44 ए एम बजे

PunjabKesari Shabari Jayanti
Shabari Jayanti Puja Method शबरी जयंती की पूजा विधि
शबरी जयंती पर सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
फिर भगवान राम और माता शबरी को स्मरण कर नमस्कार करें।  
उसके बाद माता शबरी की एक मूर्ति स्थापित करें।
भगवान श्रीराम और माता शबरी की पूजा करें।
इसके बाद माता शबरी को फूल, दूर्वा, सिंदूर, अक्षत, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि अर्पित करें।
उसके बाद माता शबरी और भगवान श्री राम को बेर का भोग लगाएं।
फिर आरती करके अपने परिवार के मंगल के लिए कामना करें।
अंत में भोग लगाया हुआ प्रसाद सब में बांट दें।

PunjabKesari Shabari Jayanti
Shabari Jayanti significance शबरी जयंती महत्व
सनातन धर्म में शबरी जयंती का बहुत महत्व है। यह दिन राम जी की परम भक्त शबरी को समर्पित है। इस दिन श्री राम के साथ माता शबरी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और यात्रा निकाली जाती है। शबरी जयंती पर रामचरित्र मानस का पाठ करने से जातक की हर मनोकामना पूरा होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Shabari Jayanti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News