Scorpio August 2023 Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Scorpio August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? 1 अगस्त को चन्द्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर छठे भाव में हो रहा है। राहु शुभ गोचर में हैं। शनि चौथे भाव में चल रहे हैं तो शनि की ढैया आपके ऊपर चल रही है। सूर्य का गोचर नौवें स्थान में हो रहा है। मंगल दशम स्थान से गोचर कर रहे हैं। बुध और शुक्र का गोचर शुभ है।

शुक्र 7 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे और ग्यारहवें भाव में चले जाएंगे। ये शुभ गोचर में रहेंगे। शुक्र सप्तम भाव के स्वामी हैं। सूर्य 17 अगस्त को दशम भाव में आ जाएंगे। मंगल 18 अगस्त को गोचर करेंगे ग्यारहवें भाव में।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: सरकार से जुड़े कोई काम में फायदा मिलने की संभावना है। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उनका अधिकारियों के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। गुरु की दृष्टि धन भाव में ऊपर जा रही है। निश्चित तौर पर पैसों का जुगाड़ बढ़िया बना रहेगा। आय और कारोबार के लिहाज से समय ठीक रहेगा।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के लिहाज से सप्तम भाव का स्वामी शुक्र है वो अपने से पंचम चले गए हैं। शुक्र शुभ गोचर के हैं। पार्टनर के साथ अगर कोई कनफ्लिक्ट चल रहा था तो वो दूर जाएगा। जो लोग सिंगल है उनकी भी इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी। शुक्र और मंगल दोनों ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से छठे भाव में राहु और गुरु का गोचर है। छठे भाव का स्वामी अपने से छठे में चले गया है। सूर्य शुभ गोचर में हैं इसलिए बहुत ज्यादा नुकसान नहीं है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। मां की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।  

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय बढ़िया है। सूर्य और बुध मिलकर बढ़िया योग बना रहे हैं। पंचम शुभ और अशुभ ग्रह के प्रभाव में हैं लेकिन ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

शनि का उपाय करते रहें। काले कपड़े पहनने से परहेज करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News