Sawan Shopping: सावन में करें इन चीजों की खरीदारी, घर-परिवार पर बनी रहेगी शिव कृपा
punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sawan 2025 Shopping: सावन की बारिश सिर्फ प्राकृतिक नहीं, अंतरिक्षिक घटना है। सावन की बारिश मात्र मौसम नहीं है बल्कि यह देवताओं के अश्रुओं का रूप है जो पृथ्वी पर आता है जब मनुष्य प्रेम, भक्ति और क्षमा के लिए प्रार्थना करता है। सावन महीना सिर्फ जल, व्रत और शिवाभिषेक का समय नहीं, यह दैविक ऊर्जा की रीसेटिंग का मास है। इस मास में जो भी शुद्धता, भक्ति और प्रेम से किया जाए, उसका फल कई जन्मों तक रक्षा कवच बनता है। सावन की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से होगी और समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। कहते हैं सावन में भगवान शिव की पूजा करने से इसका जल्द फल मिलता है। इसके साथ ही सावन में कुछ चीजें घर लाने से शिवजी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। आइए जानते हैं सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन-सी चीजें घर लानी चाहिए-
Ganga jal गंगाजल
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में गंगाजल घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। गंगाजल से भक्त शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। कहते हैं इससे हर परेशानी दूर हो जाती है।
Ash भस्म
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भस्म घर लाना भी शुभ होता है। भस्म से शिव अपना श्रृंगार करते हैं। सावन में भस्म घर लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
Trishul त्रिशूल
शास्त्रों के अनुसार त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है। सावन में त्रिशूल घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में चांदी से बना त्रिशूल लाना सबसे शुभ माना जाता है।
BelPatra बेल पत्र
शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र शिवजी को बहुत प्रिय है। कहते हैं शिव जी की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी है। सावन के महीने में चांदी का बेल पत्र घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Rudraksh रुद्राक्ष
शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बने हैं। कहते हैं सावन में रुद्राक्ष घर में लाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
Damru डमरू
शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के संतुलन के लिए भगवान शिव ने डमरू धारण किया था। कहते हैं सावन के महीने में डमरू घर लाने से सफलता मिलती है।