सावन की शिवरात्रि पर करें इन उपायों से भोलेनाथ को प्रसन्न

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 04:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
सावन का पवित्र महीना 17 जुलाई से शुरू है और 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति सावन के माह में व्रत करता है और शिवलिंग पर जल चढ़ता है तो भगवान उसकी सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं। जैये सावन का हर दिन खास माना गया है, ठीक उसी तरह सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत खास होती है, जोकि आज है।  
PunjabKesari, kundli tv
जिस तरह शिव भक्त सावन माह का इंतजार करते हैं, ठीक वैसे ही उनके लिए शिवरात्रि भी खास है। ऐसा बताया जाता है कि सावन में आने वाले सोमवार का व्रत और सावन की शिवरात्रि की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से उपाय करने पर आपको भगवान की कृपा मिल सकती है। 
PunjabKesari, kundli tv
उपाय 
भगवान शिव जी स्वभाव से बहुत ही भोले हैं और यह अपने भक्तों से बहुत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, अगर आप सावन शिवरात्रि के दिन इनको बहुत ही शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ विशेष चीजें अर्पित कर सकते हैं, अगर आप इन चीजों को अर्पित करते हैं तो इससे शिव जी आपसे अति शीघ्र प्रसन्न होंगे। 

अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी को गेहूं से बनी हुई चीजें अर्पित करें। 

धन और ऐश्वर्य की कामना तो हर किसी को होती है, ऐसे में आप सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी को मूंग का भोग लगा सकते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
अगर किसी व्यक्ति को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना है तो इसके लिए सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी को चने की दाल का भोग लगाएं। 

सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी पर तिल अर्पित करते हैं तो ऐसा बताया जाता है कि इससे व्यक्ति के समस्त पापों का नाश हो जाता है और शिव कृपा हमेशा बनी रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News