Sawan Shivratri: महादेव के दिवानों के लिए Good News, इस बार सावन में मिलेगा दो बार शिवरात्रि मनाने का मौका
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sawan Shivratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हर वर्ष 12 शिवरात्रि होती हैं लेकिन सावन की शिवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है। वैसे तो हर साल सावन में एक शिवरात्रि मनाते हैं लेकिन मलमास और अधिक मास होने की वजह से इस बार यह पर्व 2 बार मनाया जाएगा। जो व्यक्ति हर शिवरात्रि व्रत नहीं रख सकता, उसे सावन शिवरात्रि का व्रत जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को साल भर की शिवरात्रि का पुण्य एक साथ मिल जाता है। जो व्रत रखने में असमर्थ हों उन्हें जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं शिवरात्रि की डेट।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
First Shivratri of Sawan month सावन माह की पहली शिवरात्रि: श्रावण माह की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 शनिवार के दिन मनाई जाएगी। 15 जुलाई की रात 11:21 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा और देर रात 12:04 तक चलेगा।
Second Shivratri of Sawan month सावन माह की दूसरी शिवरात्रि: श्रावण माह की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त को मनाई जाएगी। इस पर्व की खास बात यह कि इस दिन सोमवार भी है और इस वजह से यह दिन बाकि दिनों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाएगा। इसका मतलब भक्त एक उपवास रख कर 2 व्रत का फल एक साथ पा सकते हैं।
Why is Sawan Shivratri special क्यों है सावन शिवरात्रि खास
महाशिवरात्रि के अलावा सावन की शिवरात्रि को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस समय भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं तो उनके बाद देवों के देव महादेव सृष्टि के संचालन का उत्तरदायित्व संभालते हैं। इस वजह से इसे बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। इस दिन विधि पूर्वक शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और अगर इस दिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाए फिर तो सोने पर सुहागा। ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
Sawan Shivratri is celebrated with pomp in these states of India भारत के इन राज्यों में मनाई जाती है धूम-धाम से सावन शिवरात्रि
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर जैसे काशी विश्वनाथ और केदारनाथ मंदिर में तो जैसे सावन महीने के दौरान धूम मच जाती है। इन मंदिरों में सावन शिवरात्रि पर विशेष आयोजन किया जाता है। जो किसी स्वर्ग के नजारे से कम नहीं होता। हजारों शिव भक्त मंदिरों में आकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।
उत्तरी भारत के राज्यों में पूर्णिमांत चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है इसलिए वहां सावन मास की शिवरात्रि अधिक प्रसिद्ध होती है उसी के साथ अन्य राज्य जैसे आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु में मावसंत चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है इसलिए यहां आषाढ़ में आने शिवरात्रि विशेष होती है।