Saturday special: शनिवार घर में बनाएं ये पकवान और बन जाए मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday special: शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लगभग हर व्यक्ति लाख प्रयत्न करता है। करें भी क्यों न शनि महाराज कलयुग के प्रधान ग्रह हैं। इन्हे कर्म फलदाता कहते हैं। कलयुग में कर्म ही प्रधान है। अच्छे कर्म आपको शुभ योग और अवसर प्रदान करेंगे। वहीं बुरे कर्मों का लेखा-जोखा शनि महाराज अपने पास रखते हुए उसका उचित न्याय करते हैं। तो जिस प्रकार मार या दंड से बचने के लिए बचपन में हम भोले भाव से अपने गुरुओं को रिझाने का प्रयत्न करते थे। उसी प्रकार कर्मो के फलदाता और न्यायधीश को प्रसन्न करने के लिए ये काम ज़रूर करें। सच्ची निष्ठा, भक्ति और निश्छल मन से शनि देव को ये पकवान बनाकर भोग लगाने से उनके प्रिय सेवक बन जाएंगे। वैसे भी भोजन को श्रद्धा और भक्ति से बना कर चढ़ाने से स्वतः ही मन आनंदित हो जाता है।

PunjabKesari Saturday

Eat these things on Saturday, Shani Dev will be very happy

शनि देव को उड़द बहुत प्रिय हैं, उसके साथ-साथ उन्हें काले चने भी बहुत भाते हैं। काले चने और हलवे का भोग शनि देव और माता काली दोनों को लगाने से शनि देव की अनुकम्पा आप पर बनी रहेगी। ये दोनों वस्तुएं शुद्ध देसी गाय के घी में बनाएं।

PunjabKesari Saturday

शनिवार को सरसों के तेल में बनी पूरी भाजी का भोग शनि महाराज को लगाएं और कौयों को भी पूरी डालें। कर्ज़ मुक्ति मिलती है। पश्चिम दिशा में बैठ कर सपरिवार इस प्रसाद का सेवन करें दरिद्रता का नाश होगा।

शनि दिवस पर सरसों के तेल का इस्तेमाल भोजन में अवश्य करें। ऐसा करने पर शनि की शुभता बनी रहती है।

गुलाब जामुन खास तौर पर काली गुलाब जामुन का भोग शनि देव को लगाने से शनि और राहु दोनों ग्रह शुभ होते हैं। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होती हैं। आकस्मिक आने वाली आपदाएं टलती हैं।

PunjabKesari Saturday

भोजन में काली मिर्च का उपयोग करने से धन लाभ होता है। काली मिर्च और देसी घी का सेवन एक साथ करने पर निरोगी काया और आर्थिक लाभ मिलता है। काली मिर्च घर की पश्चिम दिशा में रखने से लाभ मिलता है।

PunjabKesari Saturday

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News