Festival Special Trains: त्यौहारों के चलते स्पैशल रेलगाड़ियां चलेंगी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 11:34 AM (IST)

जैतो (पराशर):  आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया-फिरोजपुर कैंट आरक्षित त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ियों का संचालन  किया जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार 04634/04633 फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया-फिरोजपुर कैंट आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस चलेगी। आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन 04634 फिरोजपुर कैंट से पूर्णिया के लिए दिनांक 08.10.2026 से 26.11.2026 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। यह आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन 04634 फिरोजपुर कैंट से शाम 17.30 बजे प्रस्थान करके 33 घंटे और 30 मिनट बाद सुबह 3.00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।  आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन 04633 पूर्णिया से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 10.10.2026 से 28.11.2026 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। यह आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन पूर्णिया से सुबह 6 बजे प्रस्थान करके 34 घंटे और 35 मिनट बाद शाम 16.35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। 

आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में मक्खू, लोहियां खास, नकोदर, फिल्लौर, ढंडारी कलां, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया तथा कटिहार रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसमें वातानुकूलित, वातानुकूलित 3 टियर (05 कोच), स्लीपर (06 कोच) एवं जनरल श्रेणी (05 कोच) के कोच लगे हुए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News