परमात्मा से जुड़ने पर कोई परिस्थिति अस्थिर नहीं कर सकती: माता सुदीक्षा
punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 09:16 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
संत निरंकारी मिशन का समागम आयोजित, जुटे हजारों श्रद्धालु
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरुमाता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि परमात्मा से जुड़ने पर हमें किसी भी प्रकार की परिस्थिति अस्थिर नहीं कर सकती। जब हम परमात्मा से इकमिक हो जाते हैं, तब हम आनंद की अवस्था को प्राप्त कर लेते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सतगुरु माता ने ब्रह्मज्ञान का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि जब हमें ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाती है, तब मानव जीवन में किया गया हर एक कर्म सार्थक होता है क्योंकि वह परोपकार से युक्त होता है। माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारका स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित निरंकारी संत समागम को संबोधित कर रही थीं। इस समागम में दिल्ली एवं एन.सी.आर से हजारों श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुए और सतगुरु माता के प्रवचनों का आनंद प्राप्त किया।