Saptahik Rashifal: 22 से 28 जून तक क्या कहते हैं आपके सितारे

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saptahik Rashifal: आज 22 जून, सोमवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष से सप्ताह का आरंभ हो रहा है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रे तथा राष्ट्रीय शक आषाढ़ भी शुरु होने जा रहा है। जो व्यक्ति सौभाग्यशाली हैं, उन्हें चंद्र दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। चंद्रमा का दर्शन करने से मन की शीतलता और तन की सुरक्षा प्राप्त होगी। 23 जून को श्री जगन्नाथ पुरी, उड़ीसा में श्री जगदीश रथोत्सव मनाया जाएगा। वैसे तो इस उत्सव में भाग लेने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के फैलने के कारण धूम देखने को नहीं मिलेगी। 24 जून को मासिक श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत और श्री ध्यानूं भक्त का जन्म दिवस मनाया जाएगा। 26 जून को स्कंद षष्ठी, कुमार षष्ठी है। सप्त सरोवर, भूपत वाला रोड, हरिद्वार में साईं टेऊं राम जयंती मनाई जाएगी। जैन समुदाय के लोग श्री महावीर च्यवन दिवस का पर्व मनाएंगे। विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा। 27 जून को विवस्वत् सप्तमी है। 22 से 28 जून तक क्या कहते हैं आपके सितारे, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari Saptahik Rashifal

इस हफ्ते ग्रहों के फेरबदल की बात करें तो 23 जून के दिन चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में लौट आएंगे। 25 जून को चन्द्रमा सिंह राशि में वास करेंगे व सप्ताह के अंतिम दिन वे कन्या में रहने वाले हैं। सूर्य ग्रहण के उपरांत ये हफ्ता कन्या व वृष राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहने वाला है।

PunjabKesari Saptahik Rashifal

तुला और मकर राशि वालों के कामयाबी कदम चूमेगी। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सिंह और कुम्भ राशि के विद्यार्थियों को खास उपलब्धियां प्राप्त होंगी। मकर व मिथुन राशि से संबंध रखने वाले बिजनेसमैन अपने कारोबार को संपन्नता की ओर ले जाएंगे। लॉकडाउन के कारण जो उन्हें नुकसान हुआ, उसकी भरपाई करने के साथ-साथ बड़े सौदे भी हासिल करेंगे।

PunjabKesari Saptahik Rashifal


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News