Right Hand Donation: क्यों कहता है शास्त्र, हमेशा दाहिने हाथ से करें दान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Right Hand Donation: दान का महत्व हमारे जीवन में सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत बड़ा माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि यह आत्मा को भी शुद्ध करता है और जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। लेकिन शास्त्रों में यह विशेष निर्देश भी मिलता है कि दान हमेशा दाहिने हाथ से करना चाहिए। ऐसा क्यों कहा जाता है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में-

PunjabKesari Right Hand Donation

सकारात्मक ऊर्जा का संचार
दाहिना हाथ हमारे शरीर की वह शक्ति है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। जब हम दाहिने हाथ से दान करते हैं, तो यह कर्म और विचारों में शुभ प्रभाव डालता है।

शास्त्रों में शुभ संकेत
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दाहिना हाथ सूर्य और सौर्य ऊर्जा का प्रतीक है। इसी कारण दाहिने हाथ से किए गए कर्म हमेशा शुभ और सफल होते हैं।

PunjabKesari Right Hand Donation

शारीरिक और मानसिक संतुलन
दाहिने हाथ से दान करने से मानसिक संतुलन भी बनता है और यह व्यक्ति को अहंकार और लोभ से दूर रखता है।

सांस्कृतिक और सामाजिक कारण
प्राचीन समय से ही समाज में दाहिने हाथ से दान देना सम्मान और भक्ति का प्रतीक माना गया है। यह दूसरों के प्रति आदर और विनम्रता भी दर्शाता है।

पवित्रता और शुद्धता
दाहिने हाथ से दान करना पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह दिखाता है कि व्यक्ति ने अपने मन, शरीर और आत्मा से अपने कर्म को शुद्ध रूप से अंजाम दिया।

PunjabKesari Right Hand Donation


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News