उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिए दिया 1.01 करोड़ रुपए का दान

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 08:48 AM (IST)

देहरादून/श्री बद्रीनाथ धाम (वार्ता): देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को समिति के लिए एक करोड़ एक लाख रुपए की धनराशि का चैक दान स्वरूप प्रदान किया। 

श्री बद्रीनाथ धाम में इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं तथा एक दशक से बी.के.टी.सी. के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उद्योगपति शर्मा का देशभर के तीर्थ स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बी.के.टी.सी. को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News