Kundli Tv- युगों से यहां कैद है देवता, आंखों पर पट्टी बांध होती है पूजा

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 01:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के वांण गांव में लाटू मंदिर स्थापित है। यह एक एेसा मंदिर है जहां महिला और पुरुष किसी भी श्रद्धालु को मंदिर के अन्दर जाने की इजाजत नहीं है। यहां के पुजारी भी भगवान के दर्शन नहीं कर सकते हैं। उनको आंखों पर पट्टी बांध कर ही पूजा करनी पड़ती है। मंदिर में नागराज और उनकी अद्भुत मणि विराजमान है। जोकि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। 

PunjabKesari
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाटू देवता उत्तराखंड की आराध्या नंदा देवी के धर्म भाई हैं। प्रत्येक 12 वर्षों पर होने वाली सबसे लंबी पैदल यात्रा श्रीनंदा देवी की राज यात्रा का बारहवां पड़ाव है। वह अपनी बहन नंदा देवी का स्वागत वांण से लेकर हेमकुंड तक करते हैं। मंदिर के पट साल में केवल एक ही दिन वैशाख मास की पूर्णिमा पर खोले जाते हैं। इस दिन पुजारी आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर ही द्वार को खोलते हैं। भक्त लोग दूर से ही भगवान के दर्शन करते हैं। उसके बाद विष्णु सहस्रनाम और भगवती चंडिका पाठ का आयोजन होता है।

PunjabKesari
वहां के लोगों का कहना है कि मंदिर में नागराज अपनी अद्भुत मणि के साथ रहते हैं। और आम इंसान इनके दर्शन नहीं कर सकता। पंडित भी नाग देवता के उस रुप को देखकर डर न जाएं इसलिए वह आखों पर पट्टी बांधते हैं। यह भी कहा जाता है कि मणि की तेज़ रोशनी कहीं व्यक्ति को अंधा न बना दें इसलिए आंखे बंद कर दी जाती है। 

इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News