शुक्रवार को शंख बजा कर बोलें ये मंत्र, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा
punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 02:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
अपने घर को सजाने-संवारने के लिए आप बहुत सारी चीज़ों का प्रयोग करते होंगे। क्या आप जानते हैं कुछ ऐसा भी सामान होता है, जिन्हें घर में रखने से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और चुबंक की तरह चली आती हैं आपके पास। जिन लोगों के साथ ऐसा होता है उन लोगों का घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। आइए जानें, कौन सी हैं वो चीज़ें जिन्हें अपने घर में रखना चाहिए-
अंडाकार सफेद पत्थर- जिस घर में यह पत्थर रहता है, वहां से सुख-समृद्धि कभी बाहर नहीं जाती। यह लकी स्टोन होता है, जो मां लक्ष्मी को अपने मोहपाश में बांध कर रखता है।
दो हंसों का जोड़ा- प्रेमी-परिंदे का जोड़ा घर में रखने से मैरिड लाइफ में प्रेम व रोमांस बना रहता है। यदि आपकी लव लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो आज ही इसे घर ले आएं रोमांटिक और रंगीन लाइफ का आनंद लें।
पिरामिड- मकान में पिरामिड बनाने से भी वास्तु दोषों का प्रभाव बहुत हद तक कम होने लगता है। जातक का स्वास्थ्य सुधरता है, क्योंकि पिरामिड खास ऊर्जा का स्रोत होने के कारण व्यक्ति की अन्य समस्याओं से भी रक्षा करता है। पिरामिड की आकृति उत्तर दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए।
शंख- तीनों लोकों में जितने भी तीर्थ हैं, भगवान विष्णु की आज्ञा से शंख में निवास करते हैं। शंख के भीतर चांदी का सिक्का अथवा अक्षत अवश्य रखें। फूल अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं। कमलगट्टे या स्फटिक की माला से हर रोज इस मंत्र का जाप करें।
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ब्लूं दक्षिणमुखाय. शंखनिधये समुद्रप्रभाव नम:। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीधर करस्थाय पयोनिधि जाताय श्री दक्षिणावर्त शंखाय ह्रीं श्रीं क्लीं श्री कराय पूज्याय नम:।।’ मोर पंख- बुरी शक्तियों, कीड़े-मकोड़े और छिपकली को दूर भगाने के लिए घर में मोर पंख सजाएं।
कछुआ- भाग्य को बुलंद करने के लिए घर में चांदी पीतल या कांसे का कछुआ रखें।
अगर आपके भी बाल झड़ते हैं तो कर लें ये 1 टोटका(video)