Rath Saptami 2025: तरक्की के खुलेंगे रास्ते, आज के दिन कर लें यह उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rath Saptami 2025: सनातन धर्म में रथ सप्तमी को बहुत ही खास माना जाता है। हर साल रथ सप्तमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल रथ सप्तमी का व्रत 04 फरवरी 2025 यानी आज के दिन रखा जाएगा। यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर इच्छा पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी छुटकारा मिलता है। साथ ही इस दिन पापों का नाश करने के लिए कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। धार्मिक मान्ताओं के अनुसार, यह दिन भगवान सूर्य के जन्मदिन का प्रतीक है। तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े उपाय के बारे में-

PunjabKesari Rath Saptami

प्रात: काल में सूर्य को अर्घ्य दें
रथ सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय   जल में लाल चंदन, चावल, लाल-फूल और कुश आदि डालें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही मन की हर इच्छा पूरी होती है।

PunjabKesari Rath Saptami

इन चीजों का करें दान
रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन सूर्य देव की सच्चे मन से पूजा करें और व्रत रखें। इसके साथ ही इस दिन दान करने का भी बहुत महत्व है। रथ सप्तमी के दिन तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र, गेहूं, माणिक्य, लाल चंदन, लाल रंग की चीजें दान करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।  

सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें
ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात्।।
ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात्।।

PunjabKesari Rath Saptami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News