संतों की रचनाओं का सभी भाषाओं में अनुवाद हो : मोहन भागवत
punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नागपुर (प.स.): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस. एस.) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर जैसे भक्त-कवि की रचनाओं का सभी भाषाओं में अनुवाद किया जाना चाहिए।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
संत ज्ञानेश्वर की रचना ज्ञानेश्वरी का संस्कृत में अनुवाद करने को लेकर कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मधुसूदन पेन्ना के अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। भागवत गीता पर 13वीं सदी की टीका ज्ञानेश्वरी मराठी की पहली बड़ी कृतियों में एक है।