आपका राशिफल-  5 अप्रैल, 2019

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 08:07 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज शुक्रवार तारिख 5 अप्रैल, 2019 चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। विक्रमी सम्वत 2075 का आखिरी दिन है, कल से नव सम्वत का आगाज होगा और चैत्र नवरात्रि भी आरंभ हो जाएंगे। चंद्र मीन राशि में रहेंगे। रेवती नक्षत्र का योग बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग संपूर्ण दिन-रात रहेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। शुक्रवार के दिन अमावस्या तिथि आने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। लक्ष्मी की इच्छा रखने वाले आज ये उपाय करके धनवान बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं।

डूबा हुआ धन पुन: प्राप्ति: कपूर को जलाकर काजल बना लें, इस काजल से भोजपत्र पर शुक्रवार को उस व्यक्ति का नाम लिखें जिसको धन दिया, सात बार हाथ की थपकी देकर कहें कि, ‘‘ मेरा पैसा शीघ्र  वापस दे, उस भोजपत्र को भारी पत्थर के नीचे दबा दें।’’

अगर लाख मेहनत करने पर भी मनचाहा वेतन या प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो रोज रात में एक हरे कपड़े में एक इलायची बांधकर तकिए के नीचे रख कर सो जाएं और प्रात: उसे घर के किसी बाहरी व्यक्ति को दे दीजिए।

भाग्यांक- 3

शुभ रंग- पीला

शुभ दिशा- उत्तरपूर्व 

राहुकाल- 10:51ए.एम. से 12:24 पी.एम  

इंद्र योग- सूर्योदय से 10:08 पी.एम तक

आज का ख़ास उपाय: देवी लक्ष्मी पर 16 कमलगट्टे चढ़ाकर तिजोरी में रखें। आर्थिक संकट दूर होंगे।

बर्थ डे का खास उपाय: लक्ष्मी जी पर चढ़े चंदन से मस्तक पर तिलक करें, हेल्थ में सुधार होगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपत्ति लक्ष्मी मंदिर में आटे से बना हलवा चढ़ाएं।

Chaitra Navratri 2019 : Periods के चलते कैसे करें मां की आराधना, जानें खास तरीका


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News