Daily horoscope : जानों, सितारों की चाल लेकर आई है आपके लिए क्या खास

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 08:03 AM (IST)

मेष : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोई भी कोशिश अनमने मन से न करें, मगर घरेलू मोर्चा पर टैंशन परेशानी रहने का डर।

मिथुन: विरोधी नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए कमजोर दिखने वाले शत्रु के साथ भी टकराव से बचना चाहिए।

कर्क: संतान का रवैया कुछ सख्त, नाराजगी तथा मनमर्जी करने वाला होगा, इसलिए समझदारी के साथ उसे टैकल करना ठीक रहेगा।

सिंह : कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए किसी भी अदालती काम को हाथ में लेने से संकोच करना ठीक रहेगा।

कन्या : हल्की सोच तथा नेचर वाले साथियों से फासला रखना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

Tarot Card Rashifal (10th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 10 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 10 फरवरी- तेरे इश्क में नाचेंगे, तेरे इश्क में गाएंगे

Aaj Ka Good Luck (10th February 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: चूंकि कारोबारी कामों के लिए सितारा कमजोर है, इसलिए न तो कामकाजी टूर करें और न ही कारोबारी काम बेध्यानी से करें।

वृश्चिक: कारोबारी  दशा ठीक-ठाक रहेगी, मगर मन डरा-डरा सा रहेगा तथा कमजोर मनोबल के कारण आप कोई भी फैसला न कर सकेंगे।

धनु :  सितारा चूंकि उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए न तो कोई नई कोशिश शुरू करें और न ही किसी के झांसा में फंसें।

मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ: सरकारी काम में किसी न किसी बाधा रुकावट के उभरने का डर, इसलिए जो भी यत्न करें, भरपूर जोर लगाकर करें। 

मीन : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी कम ही लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News