Daily horoscope : आज इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 08:05 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।
वृष: विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करें, मन भी टैंस, अशांत डिस्टर्ब सा रहेगा, सफर भी टाल देना सही रहेगा।
मिथुन: यत्न करने पर कोई स्कीम, प्रोग्राम सिरे चढ़ सकता है, इरादों में मजबूती, मनोबल-दबदबा बना रहेगा।
कर्क: प्रापर्टी के कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे, घरेलू मोर्चा पर तालमेल-सौहार्द बना रहेगा।
सिंह : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा इफेक्टिव रखेगा, मगर सेहत का ध्यान रखें।
कन्या : टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, टूरिज्म, कंसल्टेंसी, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
आज का राशिफल 8 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (8th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 8 फरवरी- दिल परदेसी हो गया...
तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोच-विचार करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी।
वृश्चिक: सितारा उलझनों, झमेलों तथा नुकसान वाला, लिखत-पढ़त के काम भी आंखें खोलकर निपटाने ठीक रहेंगे।
धनु : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, वैसे भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
मकर: राजकीय कामों में पक्ष सुदृढ़, अफसर सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, शत्रु चाहकर भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
कुंभ: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, इरादों में कामयाबी मिलेगी, आम हालात भी अनुकूल चलेेंगे।
मीन : सितारा सेहत के लिए ढीला इसलिए खान-पान अटेंटिव रहकर करें, किसी पर जरूरत से अधिक भरोसा भी न करें।
