आपका राशिफल- 29 अप्रैल, 2025
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 06:36 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे। बिज़नेस कर रहें जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी अनजान से अपनी निजी बातें शेयर न करें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की तरफ से दिए गए टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। माता पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सामाजिक स्तर पर सम्मान मिल सकता है। कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे है तो उसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। आर्थिक तंगी से आज राहत मिलेगी। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें ,सेहत की लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कारोबार के सिलसिले में शहर से अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को आज अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। लवमेट्स को साथ में समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर के कामों को पूरा करने में भाई से सहायता मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ससुराल पक्ष से मेहमान घर में आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सिंगल जातक किसी को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठेंगे। पाठ पूजा में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी के साथ मिलकर बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे है तो पहले सारी जानकारी प्राप्त करलें। संतान का किसी से झगड़ा हो सकता है। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। किसी भी तरह के भारी सामान को खुद न उठाए, कमर में दर्द हो सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सुझ भुझ से काम लेना सही रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनकी पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। माता पिता की कही बातों को इग्नोर न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों का समाधान निकालने में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में कोई वरिष्ठ अधिकारी काम की तारीफ कर सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान के भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। युवा विदेश जाकर पढ़ने का सोच रहे है तो उसके लिए परिवार से बात कर सकते हैं। किसी काम को पूरा करने में घर के बड़ो की मदद ले सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में दोस्तों से मदद मिलेगी। घर में किसी सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।