आपका राशिफल- 12 मार्च, 2026

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। आसपास के लोग आपका सहयोग करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी जरूरी काम से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने काम में सुधार लाने के लिए नई कोशिशें करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल बन सकता है। बच्चे भी नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित दिखाई देंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखना बेहतर होगा।

मिथुन राशि वालों आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप व्यापार में साझेदारी करने का विचार बना रहे हैं तो पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोग भी अपने करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। नवविवाहित जोड़े घूमने या कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने के योग हैं। हल्का बुखार या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन थोड़ा साधारण रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। अगर आप नया वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी के साथ इस विषय पर चर्चा कर सकते हैं। बच्चे घर के कामों में हाथ बंटा सकते हैं। पहले से चल रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार महसूस हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन अनुकूल रह सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। अचानक घर पर मेहमान आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा। संतान की कोई बात आपको थोड़ी भावुक कर सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है । पढ़ाई कर रहे छात्रों को थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम करें।

धनु राशि वालों आज का दिन थोड़ा धीमा महसूस हो सकता है और आलस्य भी रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर गंभीरता से काम करने की जरूरत होगी। ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आज आपका काम सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी पूरा हो सकता है। व्यापार में दोस्तों का सहयोग मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात की सराहना कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर से घर में खुशी का माहौल बन सकता है। पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा। ठंडी चीजों से दूरी रखें, गले में परेशानी हो सकती है।

मीन राशि वालों आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News