आपका राशिफल - 21 मार्च, 2026
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 07:28 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। ऊर्जा बनी रहेगी और काम में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है, सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात मन को प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हल्की तबीयत खराब रह सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
