Daily Horoscope: आज इन राशियों के घर में होगी धन की बरसात

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सितारा दोपहर तक तबीयत को कुछ अपसैट रखेगा, मौसम के एक्सपोइजर से भी अपना बचाव रखें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृष: सितारा दोपहर तक फैमिली फ्रंट के लिए ढीला, मन भी गलत कामों की तरफ भटकेगा, मगर बाद में सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

मिथुन:  सितारा दोपहर तक कमजोर, पूरी एहतियात रखने के बावजूद वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

कर्क: दोपहर तक फिजूल कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखना जरूरी, मगर बाद में वैर-विरोध तथा टकराव का खतरा बढ़ेगा।

सिंह: सितारा दोपहर तक जमीनी तथा अदालती कामों में पेचीदगियों परेशानियों वाला होगा, मगर बाद में आम हालात तथा समय बेहतर बनेगा।

तुला: दोपहर तक कारोबारी यत्न बेकार से रहेंगे, अर्थ तंगी भी बनी रहेगी, मगर बाद में उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या:  दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ तो रहेगी, मगर नतीजा कुछ भी न मिलेगा, फिर बाद में जायदादी कामों के लिए यत्न फेवरेबल रहेंगे।

वृश्चिक: सितारा दोपहर तक मन को अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रखेगा, मगर बाद में अर्थ दशा कंफर्टेबल बनेगी, कामकाजी प्लानिंग भी सुधरेगी।

धनु: सितारा दोपहर तक एहतियात, परेशानी तथा आम हालात को विपरीत बनाने वाला, मगर बाद में कामकाजी दशा सुधरेगी।

मकर: सितारा दोपहर तक व्यापारिक कामों को संवारने, इज्जत-मान बढ़ाने वाला, मगर बाद में पंगों, झमेलों, पेचीदगियों के उभरने का डर।

कुम्भ: दोपहर तक समय बाधाओं, मुश्किलों वाला, मगर बाद में समय धन लाभ के लिए अच्छा बनेगा, इज्जत-मान की भी प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मीन: दोपहर तक कोई भी काम अनमने मन के साथ न करें, मनोबल में भी टूटन का अहसास रहेगा, मगर बाद में हर काम को करने के लिए मन उत्साहित रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News