Rang Panchami 2020: देवताओं से आशीर्वाद पाने का होता है ये शुभ दिन

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 10:39 AM (IST)

Follow us on Twitter
Follow us on Instagram
रंग पंचमी का पर्व चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व होली के ठीक 5 दिन बाद आता है और इस बार ये दिन आज यानि 13 मार्च को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि पर पड़ने के कारण ही इसे रंग पंचमी का पर्व कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन होली की तरह ही रंगों के साथ खेला जाता है और देवताओं का आवाहन किया जाता है। इस त्योहार को लेकर शास्त्रों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। 
PunjabKesari
रंग पंचमी त्योहार की यह भी मान्यता है कि इस दिन जब रंगों को जब एक-दूसरे को लगाया जाता है और गुलाल को हवा में उड़ाया जाता है, तो देवी-देवता आकर्षित होते हैं और बुरी शक्तियों का नाश होता है। इसी उद्देश्य से सभी का पसंदीदा यह त्योहार भारत के हर राज्य एवं हर स्थान पर मनाने की एक अलग ही परंपरा है। इसमें कुछ स्थानों पर होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंग पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
PunjabKesari
एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान रामचंद्र फाल्गुन के महीने में अपने तेरह साल लंबे वनवास के दौरान चंदेरी को पार कर इस भूमि को पवित्र किया। इसी कारण, रंग पंचमी होली के पांच दिनों के बाद करीला की एक पहाड़ी के शीर्ष पर फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है। यह उत्सव बेदिया जाति की महिलाओं, बेदनी, द्वारा राय नृत्य के प्रदर्शन के साथ गोधूलि बेला में शुरू होता है, जिसमें पुरुषों द्वारा ज्वलंत मशालों को ऊपर पकड़ा रखा जाता है। चंदेरी और उसके आसपास के क्षेत्रों से पांच लाख से अधिक पुरुष इस बड़े तमाशा को देखने के लिए आते हैं।
PunjabKesari
भारत के कई स्थानों पर होली से भी ज्यादा रंग पंचमी पर रंग खेलने की परंपरा है। कई जगहों पर धुलेंडी पर गुलाल लगाकर होली खेली जाती है, तो रंग पंचमी पर अच्छे-खासे रंगों का प्रयोग कर रंगों का त्योहार मनाया जाता है। खासतौर पर मध्यप्रदेश में होली के साथ-साथ रंग पंचमी खेलने की परंपरा काफी पौराणिक है। इस दिन मालवावासियों की रंग पंचमी की गेर की टोलियां सड़कों पर निकलती हैं तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर इस त्योहार की खुशियां इजहार करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News