Ramadan 2022 (23rd april 2022): ये है आज का माह-ए-रमजान का समय

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 08:54 AM (IST)

Ramadan 2022: रोजेदारों के सवाब में नहीं आती कमी

ये है आज का माह-ए-रमजान का समय
इफ्तार
6:51

सेहरी
4:26

रमजान की फजीलतें
रमजान में लोगों के लिए दुआ मांगें: इस महीने में रात में जाग कर इबादत करनी चाहिए, अपने गुनाहों से तौबा करनी चाहिए। अपने तथा लोगों के लिए दुआ मांगनी चाहिए। इस पाक महीने को अल्लाह ने इनाम के तौर पर अता किया है। रमजानुल मुबारक के चांद का दीदार होते ही दोजख के दरवाजों को बंद कर जन्नत के दरवाजों को खोल दिया जाता है। इसी महीने में शैतान को कैद कर दिया जाता है। रमजान में सभी को रोजे रखकर अल्लाह पाक से अपने गुनाहों की तौबा करना चाहिए। अल्लाह अपनी मखलूक से सत्तर मॉ से अधिक प्यार करते हैं। माफी मांगने पर अल्लाह अपनी रहमतों से गुनाहों की माफी देते हैं। रमजान का महीना इबादतों का महीना कहा जाता है। -नसरुद्दीन खान सैफी

रमजान में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं : जिसने एक घूंट दूध, पानी व खजूर से रोजा इफ्तार कराया कयामत के दिन अल्लाह तआला उसे रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाएगा। रोजेदार के सवाब में भी कमी नहीं आएगी। जिसने रोजेदार को भरपेट खाना खिलाया तो अल्लाह तआला कयामत के दिन उसे हौज-ए-कौसर से पिलाएगा। इफ्तार कराने वाले के गुनाहों की मगफिरत होगी। हदीस शरीफ में है कि उसकी गर्दन आग से आजाद कर दी जाती है। रोजे की हालत में रोजेदार गंदी बात या अल्फाज मुंह से न निकालें। झूठ न बोलें, किसी की चुगली या बुराई न करें। हर तरह के बुरे काम से बचें। अल्लाह तआला हर चीज पर कादिर है और उनके हरेक काम पर नजर रखता है। चीखने चिल्लाने से भी परहेज करें। अगर कोई गाली दे तो कह दें कि मैं रोजेदार हूं।

-सरफराज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News