आज का पंचांग- 20 अप्रैल, 2025
punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वैशाख कृष्ण तिथि सप्तमी (सायं 7.01 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, वैशाख प्रविष्टे 8, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 30 (चैत्र), हिजरी साल 1446, महीना शब्बाल, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 5.58 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.56 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा (पूर्व दोपहर 11.49 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, योग: सिद्ध (20-21 मध्य रात 12.13 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा : धनु राशि पर (सायं 6.05 तक) तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 6.42 तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल : सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: मासिक कालाष्टमी (प्रदोष व्यापिनी)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मेष में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कर्क में
बुध मीन में
गुरु वृष में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू मीन में
केतु कन्या में