नवंबर में कब रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 10:32 AM (IST)

Rama Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में हर एकादशी का अपना अलग-अलग महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी के नाम से जाना  जाता है। दिवाली से ठीक पहले आने वाली यह एकादशी अत्यंत फलदायी और मंगलकारी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानियां दूर होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि रमा एकादशी के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

Rama Ekadashi 2026

Rama Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat रमा एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि की शुरुआत 04 नवंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर होगी और इसका समापन 05 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35  मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत 05 नवंबर को किया जाएगा।

Rama Ekadashi 2026

Rama Ekadashi 2026 Vrat Paran Time रमा एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम 

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। 06 नवंबर को व्रत का पारण करने का समय सुबह 06 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक है।

Religious Significance of Rama Ekadashi रमा एकादशी का धार्मिक महत्व

इस दिन भगवान केशव के साथ मां रमा का पूजन करने से घर में कभी धन, अन्न और समृद्धि की कमी नहीं होती। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक रमा एकादशी का व्रत पूरी निष्ठा से करता है, उसके पूर्व जन्म और इस जन्म के सभी जाने-अनजाने में हुए पाप नष्ट हो जाते हैं। दीपावली से ठीक पूर्व इस व्रत को रखने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का वातावरण बनता है।

Rama Ekadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News