Ram Mandir: सदियों बाद पूरा हुआ राम मंदिर का सपना

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से ‘सदियों की आकांक्षा पूरी होने’ और महिला आरक्षण कानून बनने सहित सरकार के विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दुनिया भर में हो रही ‘उथल-पुथल’ की ओर ध्यान दिलाया  और  कहा कि  इस  संक्रमण काल में उनकी ‘मजबूत सरकार’ ने भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में स्थापित किया है। 

 उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।” 

उनकी इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपा कर इसका स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को संपन्न हुआ। उन्होंने विश्व की वर्तमान परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘संक्रमण काल में एक मजबूत सरकार होने का क्या मतलब होता है, यह हमने देखा है। बीते 3 वर्षों से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं। इस कठिन दौर में मेरी सरकार ने, भारत को विश्व-मित्र के रूप में स्थापित किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News