Ram Darbar: Ram Darbar की स्थापना से पहले जानें ये धार्मिक नियम जो बदल सकता है आपका भाग्य

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Darbar: हम सभी के घरों में देवी देवताओं की मूर्ति या चरित्र होते ही है। जिनकी हम हर रोज़ पूजा अर्चना करते हैं। मंदिरों में भी देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित होती है। ऐसी अलौकिक और सुंदर मूर्ति को देख हर किसी का मन करेगा ही की इनके दर्शन रोज़ किए जा सकें। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जिज्ञासा का कारण बन रही है कि क्या सामान्य लोग भी अपने घरों में राम दरबार को स्थापित कर सकते हैं या नहीं। ऐसा माना जाता है कि घर में राम परिवार को स्थापित करना बेहद ही शुभ होता है। हालांकि ये ज़रुरी नहीं है की केवल मूर्ति की स्थापना ही करनी है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर में राम परिवार की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं। 

PunjabKesari Ram Darbar

बता दें कि राम दरबार में मुख्य रूप से भगवान राम अपनी पत्नी देवी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण और प्रणाम की मुद्रा में भगवान राम की सेवा के लिए उनके सामने सिर झुकाए बैठे भगवान हनुमान होते हैं। घर में इनकों स्थापित तो किया जा सकता है लेकिन आपको बता दें कि घर में इनको रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद ज़रुरी हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि घर में राम  दरबार स्थापित करने के नियमों के बारे में-

घर में राम दरबार स्थापित करने क नियम
राम दरबार को घर में स्थापित करने के लिए सही दिशा का चुनना बहुत ज़रुरी है। शास्त्रों की मानें तो राम दरबार को स्थापित करने के लिए घर की पूर्व दिशा सबसे अधिक शुभ मानी जाती है हालांकि घर की पश्चिम और उत्तर दिशा को भी इसके लिए उपयुक्त माना जाता है।  इसके अलावा अगर आप मूर्ति रखना चाहते हैं, तो आप अपनी इच्छा के अनुरूप पत्थर,तांबे, पीतल या चांदी की मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं।  ध्यान रहे की मूर्ति कही से भी खंडित न हो। नहीं को इनका घर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसी के साथ आपको बता दे कि घर में राम दरबार को स्थापित करने के भी कई लाभ होते है।

PunjabKesari Ram Darbar

ऐसा माना जाता है कि घर में राम दरबार स्थापित करने से तथा नियमित रुप से पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी वास नहीं करती। वहीं धार्मिक मान्यताओं की माने तो घर में राम दरबार की स्थापना करने से परिवार में एकता बनी रहती है और प्यार भी बढ़ता है साथ ही मोक्ष की प्राप्ति की कामना के लिए भी हर रोज इनकी पूजा करना भी शुभ होता है। इसके अलावा व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता कला में वृद्धि होती है।

कैसे करें राम दरबार की पूजा
घर में राम दरबार को स्थापिक करें और फिर दूध अर्पित कर दही ,घी, गंगा जल और शहद अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत को प्रसाद के रुप के तौर में तैयार करें और बाद में राम दरबार को पीले रंग के कपड़े, कुमकुम,  हल्दी, फूल, अक्षत चढ़ाएं और धूप-बत्ती जलाकर राम पूजा करें। बाद में प्रसाद को ग्रहण करें और रोजाना पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। 

PunjabKesari Ram Darbar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News