Ayodhya Ram Mandir : श्रीरामजन्मभूमि में पुजारियों की भर्ती हुई शुरू, हर मंदिर को मिलेंगे दो-दो विशेष अर्चक

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:37 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या राम मंदिर इन दिनों बहुत ही चर्चा में हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ-साथ अब वहां के संपूर्ण परिसर को आध्यात्मिक रूप से जीवंत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में स्थित सहायक मंदिरों के लिए पुजारियों की भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

हर मंदिर में होंगे 2 पुजारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ये फैसला लिया है कि मंदिर को व्यवस्थित करने के लिए हर मंदिर में 2 पुजारी रखे जाएंगे। इस सहायक मंदिर में अब पुजारियों की भर्ती बहुत तेजी से शुरू हो गई है, ताकि सुबह से शाम तक नियमित आरती, भोग और दर्शन की व्यवस्था बिना किसी बाधा के चल सकेगी।

ये भी पढ़े- महाकाल की भस्म आरती की बुकिंग के लिए अब नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, पूरी तरह डिजिटल हुई व्यवस्था

भर्ती और चयन की प्रक्रिया
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है पुजारियों का चयन अब आवेदन के आधार पर नहीं, बल्कि कठिन परीक्षा के माध्यम से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभ्यर्थियों को 300 से अधिक विभिन्न लिखित और मौखिक से गुजरना पड़ सकता है। अयोध्या मंदिर में उन पुजारियों को पहले पहल दी जाएगी, जो रामानंदीय परंपरा में दीक्षित हैं और जिन्होंने गुरुकुल पद्धति से शिक्षा प्राप्त की है। 

चयनित उम्मीदवारों को सीधे गर्भगृह या सहायक मंदिरों में नहीं भेजा जाएगा। उन्हें पहले 6 महीने से लेकर 1 साल तक का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को रहने और खाने की सुविधा के साथ-साथ लगभग ₹2,000 मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News