रक्षा बंधन 2019ः स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है कलाई पर बांधे जाने वाला रक्षा सूत्र

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 02:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का पवित्र पर्व इस बार 15 अगस्त यानि आजादी दिवस के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहुनें अपनी भाईयों की कलाई पर प्रेम का सूत्र बांधती हैं और सारी उम्र उनसे अपनी रक्षा करने का वचन लेती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों के लिए कोई न कोई उपहार जरूर लेते हैं। लेकिन क्या आप में से कोई ये जानता है राखी व रक्षा सूत्र बंधवाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले 3 लाभों के बारे में बताते हैं। 

रक्षाबंधन पर बांधे जाने वाले रक्षा सूत्र से होने वाले फायदे 

PunjabKesari, Raksha Bandhan 2019 image, रक्षा बंधन 2019 इमेज
आयुर्वेद
शरीर के प्रमुख नसें कलाई से होकर ही गुजरती हैं, ऐसे में कलाई पर जब हम रक्षा सूत्र बांधते हैं तो त्रिदोष वात, पित्त और कफ का नाश होता है। इसके अलावा डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड-प्रेशर जैसे रोगों से भी सुरक्षा मिलती है। 
PunjabKesari, Raksha Bandhan 2019 image, रक्षा बंधन 2019 इमेज
मनोवैज्ञानिक 
रक्षा सूत्र बंधवाने से व्यक्ति को एक अलग ही शक्ति महसूस होती है। इसे बांधने से इंसान को मानसिक शक्ति मिलती है, व्यक्ति गलत रास्तों पर जाने से बचता है, मन में हमेशा शांति व पवित्रता बनी रहती है।
PunjabKesari, Raksha Bandhan 2019 image, रक्षा बंधन 2019 इमेज
आध्यात्मिक 
कलाई पर रक्षासूत्र यानि राखी बंधवाने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तथा लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ब्रह्मा की कृपा से कीर्ति, विष्णु कृपा से सुरक्षा और महेश की कृपा से सभी दुर्गुणों का नाश होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News