Rahu Ketu Transit 2023-24: 18 महीने के लिए होने जा रहा है राहु-केतु का गोचर जानें, वृश्चिक राशि का हाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 11:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Transit: आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। ये गोचर हो रहा है इस साल 30 अक्टूबर को। ये वक्र अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं। इसके बाद 18 मई 2025 में इनका गोचर होगा। राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं है। ये जहां पर बैठते हैं, उसी भाव का फल करते हैं। जिस राशि में बैठते हैं, उस राशि के स्वामी का फल करते हैं। ये बहुत ही जल्दी फल करते हैं। तो आइए जानते हैं कि राहु केतु के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Scorpio वृश्चिक राशि: राहु गुरु के साथ चल रहे हैं। राहु शुभ गोचर में हैं और गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं। फिलहाल यहां पर चांडाल योग बना हुआ है, जिसे अच्छा योग नहीं बोलते हैं। 30 अक्टूबर को राहु पंचम में आ जाएंगे और केतु ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। यदि केतु की महादशा चल रही है और केतु आपका केंद्र या त्रिकोण में है तो निश्चित तौर पर आपको इसके बहुत अच्छे फल मिलेंगे। केतु जब राशि परिवर्तन करेंगे तो राहु और गुरु की युति टूट जाएगी। गुरु इस समय बारहवें भाव को एक्टिवेट कर रहे हैं। यदि विदेश जाने का प्रोग्राम है तो गुरु की दृष्टि आपको सीधा विदेश ले जाएगी अगले 18 महीने के दौरान। गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर जा रही है। आय से संबंधित दिक्कत खत्म होनी शुरू हो जाएगी।

गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ होती है। गुरु यहां पर बैठते हैं तो दशम का भाग्य एक्टिवेट कर देते हैं। जॉब और कारोबार से संबंधित दिक्कतें अब दूर हो जाएंगी। राहु का पंचम में गोचर शुभ नहीं है। पंचम भाव के स्वामी गुरु छठे भाव में चले गए। जो महिलाएं गर्भवती हैं, वहां पर राहु की वजह से दिक्कत हो सकती है। पंचम का स्वामी गुरु शनि के प्रभाव में है। गुरु संतान के कारक भी होते हैं। शेयर मार्केट के काम में नुकसान होने की संभावना है। कल्पना शक्ति थोड़ी नेगेटिव हो जाएगी। भाग्य स्थान के ऊपर राहु की दृष्टि रहेगी। अगर धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो उसमें थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है। केतु आपके लिए सप्तम को देखेंगे। पार्टनर के साथ समय थोड़ा सही रहेगा। केतु आपके लिए तीसरे भाव को देखेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News