Putrada Ekadashi: एकादशी पर विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, पुत्र प्राप्ति और पारिवारिक कल्याण का मिलेगा वरदान
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 04:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Putrada Ekadashi: सनातन धर्म में वैसे तो हर एक एकादशी का का बहुत खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत विशेष रूप से उन दंपतियों के लिए फलदायी माना जाता है, जो संतान सुख की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर इच्छा पूरी होती है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है। इस दिन पूजन के समय भगवान विष्णु को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान को लगाएं ये भोग
पंचामृत
पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करें। यह शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि पंचामृत का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और मन की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

तुलसी पत्र
विष्णु भगवान की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरि को तुलसी पत्र को गंगाजल से शुद्ध कर भोग में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
पीले फल व मिठाई
पीला रंग विष्णु जी का प्रिय होता है, इसलिए केले, आम या बेसन की मिठाई का भोग पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरि को लगाया जा सकता है। इन चीजों को भोग में शामिल करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

