पुष्कर के अलावा यहां भी लगता है पशु मेला

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 09:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)
विष्णु पुराण के वर्णानुसार सम्राट जनक की हल-कर्षण-यज्ञ-भूमि तथा उर्बिजा सीता के अवतीर्ण होने का स्थान है। लछमना (वर्तमान में लखनदेई) नदी के तट पर उस यज्ञ का अनुष्ठान एवं संपादन बताया जाता है। हल-कर्षण-यज्ञ के परिणामस्वरूप भूमिसुता सीता धरा धाम पर अवतीर्ण हुईं, साथ ही आकाश मेघाच्छन्न होकर मूसलाधार वर्षा आरंभ हो गई। कहा जाता है कि जहां सीता की वर्षा से रक्षा के लिए मड़ई बनाई गई उस स्थान का नाम पहले सीतामड़ई, कालांतर में सीतामही और फिर सीतामढ़ी हुआ। यहीं पास में पुनौरा ग्राम है जहां रामायण काल में पुंडरीक ऋषि निवास करते थे। कुछ लोग इसे भी सीता के अवतरण की भूमि मानते हैं परंतु ये सभी स्थानीय अनुश्रुतियां हैं। 
PunjabKesari

सीतामढ़ी तथा पुनौरा जहां हैं, वहां रामायण काल में घनघोर जंगल था। ‘वृहद विष्णु पुराण’ में जनकपुर नेपाल से मापकर वर्तमान जानकी स्थान वाली जगह को ही राजा जनक की हल-कर्षण-भूमि बताया जाता है। सीतामढ़ी में उर्बिजा जानकी के नाम पर प्रतिवर्ष दो बार रामनवमी तथा विवाह पंचमी के अवसर पर विशाल पशु मेला लगता है, जिससे वहां के जानकी स्थान की ख्याति और भी अधिक हो गई है। 
PunjabKesari

श्रीरामचरित मानस के बालकांड में ऐसा उल्लेख है कि राजकुमारों के बड़े होने पर आश्रम की राक्षसों से रक्षा के लिए ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले गए। राम ने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों को मार डाला और मारीच को बिना फलवाले बाण से मारकर समुद्र के पार भेज दिया। उधर लक्ष्मण ने राक्षसों की सारी सेना का संहार कर डाला। राम सीता के विवाह के उपलक्ष्य में अगहन विवाह पंचमी को सीतामढ़ी में प्रतिवर्ष सोनपुर के बाद एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है। इसी प्रकार जामाता राम के सम्मान में भी यहां चैत्र रामनवमी को बड़ा पशु मेला लगता है। 
PunjabKesari

अगर आपका अंगूठा ऐसा है तो हो जाएं अलर्ट ! (देखें विडियो)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News