भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इंगलैंड, कनाडा, अमरीका, इटली और जर्मनी में प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:41 AM (IST)

लंदन (बनूड़): भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, इंगलैंड, कनाडा, अमरीका, इटली और जर्मनी में रहने वाले खालिस्तानी समुदाय ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का विरोध किया और उसका बॉयकॉट किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत में सिखों, कश्मीरियों और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों के कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा इंटरनैशनल लैवल पर उठाया। इंगलैंड में सिख्स फॉर जस्टिस के आह्वान पर दल खालसा इंटरनैशनल, फैडरेशन ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन्स और दूसरे खालिस्तान समर्थक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारतीय दूतावास के बाहर एक हिंसक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। खालिस्तान रैफरैंडम में 100 वर्षीय महिंदर कौर ने वोट डाला।

इंडियानापोलिस: भारत से अलग देश खालिस्तान की मांग को लेकर सिख फॉर जस्टिस की तरफ से दुनिया भर में कराए जा रहे रैफरैंडम वोटों का सिलसिला जारी है। इसके तहत, इंडियानापोलिस के रिचर्ड जी. लुगर प्लाजा, इंडियाना में बनाए गए वोटिंग सैंटर के बाहर पांच प्यारों ने रैफरैंडम की तरक्की के लिए अरदास की।

अरदास के बाद, पांच प्यारों ने सबसे पहले अपना वोट डालकर वोटिंग प्रोसैस शुरू किया। इसके बाद, नकोदर में जन्मी 100 साल की बीबी महिंदर कौर ने अपना वोट डाला। उनके साथ, 80 साल की बीबी नछत्तर कौर ने भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। वोटिंग सैंटर पर बड़ी संख्या में सिख लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इंडियाना राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों सिखों ने रैफौंडम के लिए बहुत जोश दिखाया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News