ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बनीं, इस्तीफा नामंजूर

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

प्रयागराज (इंट.): ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस आशय का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गुरु ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने 2 दिन पहले 10 फरवरी को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी।  उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं, आगे भी साध्वी रहूंगी।

प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता को महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक करवाया था। 

ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि मिला था। करीब 7 दिन तक वह महाकुंभ में रहीं। उन्होंने कहा कि आगे चलकर वह अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News