Pradosh Vrat 2025: आज शिवलिंग पर इन चीजों को करें अर्पित, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2025: शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष वर्त बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। प्रदोष का व्रत हर साल त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। फाल्गुन माह का आखिरी प्रदोष व्रत 11 मार्च यानी आज के दिन रखा जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजों को अर्पित करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए क्या चढ़ाना चाहिए।

PunjabKesari Pradosh Vrat

Offer these things on Shivling शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

शहद
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।  

बेलपत्र
प्रदोष वाले दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साथ ही जीवन के संकट दूर होते हैं। साथ ही धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat

धतूरा
इस दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही शिव जी की कृपा से संतान प्राप्ति होती है।

सफेद फूल
भगवान शिव को सफेद फूल अत्यंत प्रिय हैं। माना जाता है कि शिवलिंग पर सफेद रंग के फूल अर्पित करने से मन की हर मनोकामना पूर्ण होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

PunjabKesari Pradosh Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News