फुलेरा दूज- आज से शुरू कर दें इन मंत्रों का नियमत जाप, जीवन लेगा एक नई दिशा

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 01:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
आज 4 मार्च, 2022 को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन राधा कृष्णा की पूजा का खासा महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन इनकी विशेष आराधना करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।तो वहीं ये भी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जप करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, ये भी मान्यता प्रचलित है कि इन मंत्रों के जप करने वाला व्यक्ति को अपने जीवन से जुड़ी कई प्रकार की सीख भी मिलती है। श्री कृष्ण द्वारा बताए गए इन मंत्रों व उपदेशों को अपार शक्ति वाला माना गया है। कहते हैं इनके जप से मनुष्य हर हालत में सफलता को प्राप्त करता है। तो आइए फुलेरा दूज के इस खास पर्व के अवसर पर जानते हैं श्री कृष्ण भगवान के कुछ खास मंत्र जिनका उच्चारण करने वाला व्यक्ति जीवन में अपनी हर इच्छा को पूरा करता है।  

कृं कृष्णाय नमः 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण के इस मूल मंत्र का जप करने से व्यक्ति को धन लाभ की प्राप्ति होती है। अंतः व्यक्ति को नियमित रूप से इस मंत्र का जप करना चाहिए। 

ऊं श्रीं नम: 
उपरोक्त कृष्ण मंत्र का जप करने से मानव जीवन में आने वाली तमाम रुकावटें दूर हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र को श्री कृष्ण की साधना मंत्र कहा जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि ये मंत्र 108 बार करने से भी सिद्ध होता है। 

गोकुल नाथाय नम: 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति के मन में कोई ऐसी इच्छा हो जो काफ समय से अधूरी हो और पूरी न हो रही हो उन्हें ऊपर दिए गए मंत्र का जप करना चाहिए। ध्यान रखें कि श्रीकृष्ण के इस मंत्र का लगातार 11 दिनों तक जाप करना चाहिए।

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम: 
ज्योतिष शास्त्र में ऊपर दिए गए श्रीकृष्ण से संबंधित मंत्र को श्री कृष्ण तांत्रिक मंत्र कहा गया है। मुख्य रूप से इसका जप साधकों द्वारा किया जाता है। परंतु किन्हीं हालातों में जैसे आर्थिक स्थिति के कमजोर होने पर इस मंत्र का जप किया जा सकता है।  

ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्र्सो
उपरोक्त मंत्र का 21 दिनों तक लगातार जप करना लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस मंत्र का रोज़ाना जप करता है उसके जीवन में मुसीबतें नहीं आती क्योंकि श्री कृष्ण इस मंत्र का जप करने वालों पर अधिक प्रसन्न रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News