नाग पंचमी पर जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होता है ? जानिए ज्योतिषीय रहस्य !

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchami 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन नाग देवताओं की पूजा और रक्षा का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को विशेष गुणों और आध्यात्मिक शक्तियों से युक्त माना जाता है। आइए जानते हैं कि अगर किसी बच्चे का जन्म नाग पंचमी के दिन हुआ है, तो उसका स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य कैसा हो सकता है।

रहस्यमय और गूढ़ स्वभाव
नाग पंचमी पर जन्मे बच्चों का स्वभाव आमतौर पर रहस्यमय होता है। ये बच्चे अ
पने मन की बात जल्दी किसी से साझा नहीं करते और अक्सर अंदर से गहरे विचारशील होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक और थोड़ा रहस्यपूर्ण होता है, जिससे लोग इनके प्रति सहज ही खिंचे चले आते हैं। इनमें गूढ़ ज्ञान को जानने की जिज्ञासा होती है और ये आध्यात्म, दर्शनशास्त्र या गूढ़ विद्याओं की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित होते हैं।

PunjabKesari People born on Panchami

आध्यात्मिक झुकाव और छठी इंद्री का प्रभाव
नाग पंचमी पर जन्म लेने वाले बच्चों में आध्यात्मिक शक्ति अधिक पाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन्हें नाग देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये बच्चे संवेदनशील होते हैं और इनके भीतर एक प्राकृतिक अंतर्ज्ञान (Intuition) होता है, जिसे छठी इंद्री कहा जा सकता है। यह क्षमता इन्हें सही-गलत का पूर्वानुमान लगाने में मदद करती है, और कई बार ये छोटी उम्र से ही ऐसे निर्णय लेते हैं जो बड़े-बुज़ुर्गों को भी चौंका सकते हैं।

महत्वाकांक्षी स्वभाव
इनका स्वभाव शांत प्रतीत होता है लेकिन ये अंदर से बहुत महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं और जब तक सफलता न मिल जाए, तब तक पीछे नहीं हटते। इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है और जीवन में ये कई बार ऐसे मुकाम पर पहुंचते हैं, जहां लोग इन्हें अनुसरण करने लगते हैं।

PunjabKesari People born on Panchami

बुद्धिमान और तार्किक
नाग पंचमी के दिन जन्मे बच्चों की बुद्धिमत्ता भी विशेष होती है। वे तार्किक सोच रखने वाले होते हैं और जटिल समस्याओं का समाधान ढूंढने में माहिर होते हैं।इनका स्मरण शक्ति तेज़ होता है और शिक्षा के क्षेत्र में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं, विशेषकर विज्ञान, गणित, और मनोविज्ञान जैसे विषयों में।

प्रकृति और जीवों से प्रेम
नाग पंचमी पर जन्मे बच्चों में प्रकृति और जीवों के प्रति विशेष आकर्षण पाया जाता है। जानवरों, विशेषकर सर्पों या सांपों से ये न केवल डरते नहीं, बल्कि उनके प्रति सहानुभूति और श्रद्धा का भाव रखते हैं। कई बार इनके स्वभाव में प्राकृतिक उपचार, आयुर्वेद या वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति रुचि भी देखी जाती है।

PunjabKesari People born on Panchami
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News