लव राशिफल 21 अक्टूबर- जादू की झप्पी ले जा तू अभी मिलूंगी फिर ना दोबारा
punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 04:50 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज बातचीत के जरिए रिश्ते की उलझनें सुलझ सकती हैं। पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा। सिंगल लोगों के लिए नए संपर्क बनने की संभावना है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सामने वाले को समझें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आप भावनात्मक रूप से पार्टनर के करीब महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। सिंगल जातक किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो उन्हें भावनात्मक सुरक्षा दे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक ऊर्जा रिश्ते में नई गर्माहट ला सकती है। पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों का आत्मविश्वास किसी का ध्यान आकर्षित कर सकता है। रिश्ते में अपनी बात मनवाने की जिद न करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज रिश्ते में छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सिंगल जातक किसी व्यक्ति को पसंद करने से पहले उसे अच्छी तरह जानने की कोशिश करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में संतुलन और मधुरता बनाए रखने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या साथ समय बिताने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों को किसी की दोस्ती खास लगने लगेगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज भावनाएं गहरी रह सकती हैं और आप पार्टनर से अधिक समय की उम्मीद कर सकते हैं। शक या बेवजह की पूछताछ रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। सिंगल जातक किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में कुछ नया करने का मन बन सकता है। पार्टनर के साथ यात्रा या किसी खास जगह जाने की योजना खुशियां दे सकती है। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हो सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य और परिवार से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। सिंगल जातकों को किसी भरोसेमंद व्यक्ति में प्रेम की संभावना नजर आ सकती है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिल सकता है। रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा। सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करने में संकोच न करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में उत्साह और अपनापन बना रह सकता है। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। गुस्से में कोई बात कहने से बचें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज रिश्ते में दोस्ती और आपसी समझ का महत्व बढ़ेगा। पार्टनर को अपनी भावनाएं बताने का अच्छा अवसर मिल सकता है। सिंगल जातकों की किसी समान रुचि वाले व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में रोमांस और भावुकता बढ़ सकती है। पार्टनर का साथ मन को सुकून देगा। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति की याद आ सकती है या नई बातचीत शुरू हो सकती है। कल्पनाओं के साथ वास्तविकता को भी समझें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
