Pashupatinath Mandir: पशुपति मंदिर में आने के बाद न करें नंदी का दर्शन, मिलेगा पशु का जन्म !

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pashupatinath Mandir: भारत सहित पूरी दुनिया में भोलेनाथ के सैकड़ों मंदिर और तीर्थ स्थान मौजूद हैं। जो अपने चमत्कारों और धार्मिकता के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं। वैसे तो भोलेनाथ के अनेकों मंदिर हैं, उन्ही में से एक नाम है पशुपति मंदिर। यह मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि आज भी यहां पर भगवान शिव विराजमान हैं। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से 3 कि.मी उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है। यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में, जिन्हें जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

PunjabKesari Pashupatinath Mandir

भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित इस मंदिर में दर्शन के लिए हर साल हजारों संख्या में भक्त यहां पर आते हैं। इस मंदिर में भारतीय पुजारियों की सबसे अधिक संख्या है। सदियों से यह परंपरा चलती चली आ रही है कि मंदिर में चार पुजारी और एक मुख्य पुजारी दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाते हैं।

पशुपति मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ का आधा भाग माना जाता है। जिसके कारण इस मंदिर का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। साथ ही शक्ति और बढ़ जाती है।

PunjabKesari Pashupatinath Mandir

इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग के पांचों मुखों के गुण अलग-अलग हैं। जो मुख दक्षिण की और है उसे अघोर मुख कहा जाता है, पश्चिम की ओर मुख को सद्योजात, पूर्व और उत्तर की ओर मुख को तत्पुरुष और अर्धनारीश्वर कहा जाता है। जो मुख ऊपर की ओर है, उसे ईशान मुख कहा जाता है। यह निराकार मुख है। यही भगवान पशुपतिनाथ का श्रेष्ठतम मुख है।

यह शिवलिंग बहुत ही कीमती और चमत्कारी है। माना जाता है कि यह शिवलिंग पारस के पत्थर से बना है। पारस का पत्थर ऐसा होता है कि लोहे को भी सोना बना देता है। पशुपति मंदिर में चारों दिशाओं में एक मुख और एक मुख ऊपर की और है। हर मुख के दाएं हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएं हाथ में कमंडल मौजूद हैं।

Story related to the temple मंदिर से जुड़ी कथा
इस मंदिर में बाबा का प्रकट होने के पीछे भी पौराणिक कथा है। इसके अनुसार जब महाभारत के युद्ध में पांडवों द्वारा अपने ही रिश्तेदारों का रक्त बहाया गया। तब भगवान शिव उनसे बेहद क्रोधित हो गए थे। श्रीकृष्ण के कहने पर वे भगवान शिव से माफी मांगने के लिए निकल पड़े। गुप्तकाशी में पांडवों को देखकर भगवान शिव वहां से विलुप्त होकर एक अन्य स्थान पर चले गए। आज इस स्थान को केदारनाथ के नाम से जाना जाता है।

PunjabKesari Pashupatinath Mandir

शिव का पीछा करते हुए पांडव केदारनाथ भी पहुंच गए लेकिन भगवान शिव उनके आने से पहले ही भैंस का रूप लेकर वहां खड़े भैंसों के झुंड में शामिल हो गए। पांडवों ने महादेव को पहचान तो लिया लेकिन भगवान शिव भैंस के ही रूप में भूमि में समाने लगे। इस पर भीम ने अपनी ताकत के बल पर भैंस रूपी महादेव को गर्दन से पकड़ कर धरती में समाने से रोक दिया। भगवान शिव को अपने असल रूप में आना पड़ा और फिर उन्होंने पांडवों को क्षमादान दे दिया। लेकिन भगवान शिव का मुख तो बाहर था लेकिन उनका देह केदारनाथ पहुंच गया था। जहां उनका देह पहुंचा वह स्थान केदारनाथ और उनके मुख वाला स्थान पशुपतिनाथ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि अगर आपने पशुपति मंदिर के दर्शन किए तो पूरा पुण्य पाने के लिए आपको केदार मंदिर में भी भोले के दर्शन करने जाना पड़ेगा क्योंकि पशुपतिनाथ में भैंस के सिर और केदारनाथ में भैंस की पीठ के रूप में शिवलिंग की पूजा होती है।

PunjabKesari Pashupatinath Mandir

पशुपति मंदिर को लेकर मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति यहां पर दर्शन के लिए आता है तो उसे किसी जन्म में पशु की योनि नहीं मिलती है। इस मंदिर को लेकर एक दूसरी मान्यता यह भी है कि अगर आपने पशुपति के दर्शन किए तो आप नंदी के दर्शन न करें। नहीं तो आपको दूसरे जन्म में पशु का जन्म मिलेगा। केदारनाथ जी के दर्शन करने के बाद अगर आपको नंदी दर्शन होता है, तो दोष नहीं लगता।

इस मंदिर के बाहर एक घाट बना हुआ है जिसे आर्य घाट के नाम से जाना जाता है। इस घाट के बारे में कहा जाता है कि सिर्फ इस घाट का ही पानी मंदिर के अंदर जाता है और किसी जगह के पानी को ले जाना वर्जित है।

पंडित सुधांशु तिवारी
एस्ट्रोलॉजर/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र- 9005804317

PunjabKesari Pashupatinath Mandir


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News