Paryushan Parva: कल से हुआ 10 दिवसीय पर्युषण पर्व का आरंभ
punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Paryushan Parva 2023: जैन धर्मावलंबियों के आत्म आराधना का 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व इस वर्ष 19 सितंबर से धार्मिक प्रभावना के साथ प्रारंभ हो चुका है। जो कि 28 सितम्बर को सम्पन्न होगा। जैन धर्मावलंबी प्रति वर्ष भाद्रपद पंचमी से अनंत चतुर्दशी तक पूरे नियम, संयम और धार्मिक विधि-विधान से दस दिवसीय पर्युषण पर्व मनाएंगे।
धर्म के 10 लक्षण उत्तम क्षमा धर्म, उत्तम मार्दव धर्म, उत्तम आजर्व धर्म, उत्तम शौच धर्म, उत्तम सत्य धर्म, उत्तम संयम धर्म, उत्तम तप धर्म, उत्तम त्याग धर्म उत्तम आकिंचन धर्म, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म होते हैं। जिनका पालन कर श्रावक आत्म-आराधना करते हैं। इस प्रकार इन 10 पर्वों को पर्युषण पर्व के रूप में जैन समाज के श्रावक बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।