भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन को हेरिटेज का दर्जा दिलाएंगे: सुभाष शर्मा

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 09:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नवांशहर/राहों/चंडीगढ़ (त्रिपाठी, प्रभाकर, हरिश्चंद्र): भगवान परशुराम वेलफेयर एसोसिएशन, ग्राम पंचायत व ब्राह्मण सभा पंजाब की ओर से भगवान विष्णु जी के छठे अवतार एवं ब्राह्मण कुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी का प्रदेश स्तरीय जन्मोत्सव उनकी जन्म स्थली गांव रकासन में मनाया गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, प्रदेश भाजपा के उपप्रधान सुभाष शर्मा, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ललित मोहन पाठक, सतनाम सिंह जलवाहा चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, गगन अग्निहोत्री, भाजपा नेता नमीशा मेहता, पूर्व जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज, राजविन्दर सिंह लक्की सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पवन छिब्बा, ब्राह्मण सभा के प्रदेश प्रधान शेखर ने भगवान परशुराम के इतिहास से अवगत करवाया।

प्रदेश भाजपा के उपप्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि गांव रकासन को हेरिटेज के तौर पर विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है तथा इस संबंधी जल्द घोषणा करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ करके की गई। इस मौके पर सुनील शर्मा, पंडित अंबा दत्त पूर्व जिला ब्राह्मण सभा प्रधान, पंडित कमल कुमार शर्मा, धवल कुमार हनी, हैप्पी, प्रदीप शारदा प्रधान ब्राह्मण सभा, अक्षय तेजपाल, संगीता तेजपाल, नीरू त्रिपाठी, सरिता शर्मा, अनु शर्मा आदि उपस्थित थे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News